Sunday, 3 January 2016

क्विज-21

सामान्य ज्ञान

1.  राजस्थान की पहली खनिज नीति कब घोषित की गई थी ?
अ. 1992
ब. 1994
स. 1996
द.  1998
उत्त्तर : 1994
राजस्थान की पहली खनिज नीति अगस्त 1994 मे घोषित की गई थी।

2. धन्ना जी का जन्म किस जिले में हुआ था ?
अ. टोंक
ब. अलवर
स. जोधपुर
द.  उदयपुर
उत्त्तर : टोंक
धन्ना जी का जन्म टोंक जिले के धुबन गांव में 1415 ई. मे हुआ था। धन्ना जी रामानन्द के शिष्य एवं अविवाहित जाटा थे।

3. कौनसे संत मूर्ति पूजा के विरोधी थे ?
अ. धन्ना जी
ब. पीपा जी
स. जम्भो जी
द. हरिराम दास
उत्त्तर : पीपा जी
पीपा जी मूर्ति पूजा के विरोधी थे।उसका विश्वास था कि ईश्वर प्राप्ति के लिए गुरु आवश्यक हैं।

4. राठौड़ रतन सिंह की पुत्री का क्या नाम था ?
अ. लक्ष्मी बाई
ब. मीरा बाई
स. राधा बाई
द. सुषमा बाई
उत्त्तर : मीरा बाई
राठौड़ रतन सिंह की पुत्री का नाम मीरा बाई था। ये रतन सिंह राठौड़ की इकलोती पुत्री थी। इनका जन्म 1498 ई. में हुआ था। इनका विवाह राणा सांगा के पुत्र महाराजा कुमार भोजराज के साथ हुआ था। विवाह के 7 वर्ष पश्चात् ही भोजराज की मृत्यु हो गई तथा मीराबाई कृष्ण भक्ति में लीन हो गई।

5. सफ़ेद चूहे (माबा) किस देवी के अवतार माने जाते हैं ?
अ. आमजा माता
ब. करणी माता
स.  जीर्ण माता
द.  दुर्गा माता
उत्त्तर : दुर्गा माता
सफ़ेद चूहे (माबा) को दुर्गा माता का  अवतार माना जाता हैं। यह चारणों की लोक देवी हैं। यह चारणा और राठौड़ो की कुल देवी हैं।

6. अन्नपूर्णा बड़बड़ी माता का मन्दिर राजस्थान राज्य के किस जिले में स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. उदयपुर
द. जैसलमेर
उत्त्तर :  जैसलमेर
अन्नपूर्णा बड़बड़ी माता का मन्दिर राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले में स्थित है। यह कच्छवाहो की कुल देवी हैं।

7.  किस शैली को पहले मंडोर की द्वार की कला कहा जाता था ?
अ. बूंदी शैली
ब. मारवाड़ शैली
स. किशनगढ़ शैली
द.  जयपुर शैली
उत्त्तर : मारवाड़ शैली
मारवाड़ शैली को पहले मंडोर की द्वार की कला कहा जाता था। इस शैली का प्रमाण जोधपुर जिले के ओसरिया मन्दिर में मिलता हैं।

8. ऊनी कंबल व कालीन के लिए कौनसे जिले प्रसिद्ध हैं ?
अ. उदयपुर, भरतपुर, सीकर
ब. जयपुर, जोधपुर, अजमेर
स. अलवर, झुन्झुनू, जैसलमेर
द. नागौर, बाड़मेर, सिरोही
उत्त्तर : जयपुर, जोधपुर, अजमेर
ऊनी कंबल व कालीन के लिए जयपुर, जोधपुर, अजमेर जिले प्रसिद्ध हैं।

9. रत्नाभूषण के लिए राजस्थान का कौनसा जिला प्रसिद्ध हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. उदयपुर
द. जैसलमेर
उत्त्तर : जयपुर
रत्नाभूषण के लिए राजस्थान का जयपुर जिला विश्व प्रसिद्ध हैं। जयपुर में सोने व चांदी के आभूषणों पर मूल्यवान पत्थरो को जड़ाई की जाती हैं।

10. हाथी दांत और चंदन की खुदाई का कार्य राजस्थान के किस जिले में किया जाता हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. उदयपुर
द. जैसलमेर
उत्त्तर : जयपुर
हाथी दांत और चंदन की खुदाई का कार्य राजस्थान के जयपुर जिले में किया जाता हैं।

No comments:

Post a Comment