Thursday, 14 January 2016

क्विज - 31

राजस्थान सामान्य ज्ञान

1. जाहर पीर के नाम से किस लोक देवता को जाना जाता हैं ?
अ. तेजाजी
ब. गोगाजी
स. भोमिया जी
द. पोबा जी
उत्त्तर : गोगाजी
जाहर पीर के नाम से  लोक देवता गोगाजी  को जाना जाता हैं।

2. किस देवी को चूहों की देवी के रूप में जाना जाता हैं ?
अ. आमजा माता
ब. नारायणी माता
स. करणी माता
द. वैष्णो माता
उत्त्तर : करणी माता
करणी माता को चूहों की देवी के रूप में जाना जाता हैं। करणी माता का प्रसिद्ध मन्दिर बीकानेर जिले के देशनोक में स्थित हैं ?

3. कौनसा मेला आदिवासियों के कुंभ के मेले के रूप में जाना जाता हैं ?
अ. तेजाजी मेला
ब. नारायणी माता मेला
स. आमजा माता मेला
द. वेणेश्वर मेला
उत्त्तर :  वेणेश्वर मेला
वेणेश्वर मेला आदिवासियों के कुंभ के मेले के रूप में जाना जाता हैं। यह मेला डूंगरपुर जिले में लगता हैं।

4. सालासर बालाजी का धाम किस जिले में स्थित हैं ?
अ. अलवर
ब. चुरू
स. पाली
द. बीकानेर
उत्त्तर : चुरू
सालासर बालाजी का धाम चुरू जिले में स्थित हैं।

5. किस लोक देवता ने गाय को छुड़ाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी ?
अ. तेजाजी
ब. गोगाजी
स. भोमिया जी
द. पोबा जी
उत्त्तर : तेजाजी
लोक देवता तेजाजी एक नागवंशीय जाट थे। तेजाजी ने गायो को छुड़ाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

6. रानी सती माता का मन्दिर किस जिले में स्थित हैं ?
अ. झालावाड़
ब. चुरू
स. झुन्झुनू
द. पाली
उत्त्तर : झुन्झुनू
रानी सती माता का मन्दिर झुन्झुनू जिले में स्थित हैं। रानी सती माता का वास्तविक नाम नारायणी था।

7. रेगिस्तान में खारे पानी की झीलो को क्या कहा जाता हैं ?
अ. कयाल
ब. लेंगूंन
स. प्लाया
द. यालक
उत्त्तर : प्लाया
रेगिस्तान में खारे पानी की झीलो को प्लाया कहा जाता हैं।

8. किस लोक देवता को भूमि रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता हैं ?
अ. तेजाजी
ब. गोगाजी
स. भोमिया जी
द. पोबा जी
उत्त्तर : भोमिया जी
लोक देवता भोमिया जी को राजस्थान के गांव-गांव में भूमि रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता हैं।

9. शीतला माता का प्रसिद्ध मन्दिर किस जिले में स्थित हैं ?
अ. अलवर
ब. चुरू
स. जयपुर
द. बीकानेर
उत्त्तर : जयपुर

10. गुर्जर जाति के भोपों द्वारा किस लोक देवता की फड़ बाँची जाती हैं ?
अ. तेजाजी
ब. गोगाजी
स. भोमिया जी
द. देवनारायण जी
उत्त्तर : देवनारायण जी
गुर्जर जाति के भोपों द्वारा  लोक देवता देवनारायण जी  की फड़ बाँची जाती हैं।

No comments:

Post a Comment