Wednesday, 6 January 2016

क्विज - 24

राजस्थान सामान्य ज्ञान

1. राजा अमरसिंह राठौड़ की छतरी किस जिले में स्थित हैं ?
अ.नागौर
ब. बूंदी
स. अलवर
द. जोधपुर
उत्त्तर : नागौर
राजा अमरसिंह राठौड़ की छतरी नागौर जिले में स्थित हैं।

2. हाडा राजाओ की छतरियाँ किस जिले में स्थित हैं ?
अ. कोटा
ब. बूंदी
स. जैसलमेर
द. पाली
उत्त्तर : कोटा
हाडा राजाओ की छतरियाँ कोटा जिले के सार बाग में स्थित हैं।

3. संत रैदास की छतरी किस जिले में स्थित हैं ?
अ. उदयपुर
ब. धौलपुर
स. चितौड़गढ़
द. जोधपुर
उत्त्तर : चितौड़गढ़
संत रैदास की छतरी चितौड़गढ़ जिले में स्थित हैं।

4.  राजा गोपालसिंह की छतरी किस जिले में स्थित हैं ?
अ. बूंदी
ब. टोंक
स. करौली
द. जैसलमेर
उत्त्तर : करौली
राजा गोपालसिंह की छतरी करौली जिले में स्थित हैं।

5.  राजा बख्तावर सिंह की छतरी किस जिले में स्थित हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. अलवर
द. बूंदी
उत्त्तर : अलवर
राजा बख्तावर सिंह की छतरी अलवर जिले में स्थित हैं।

6. केसर बाग व क्षार बाग की छतरियो का संबंध कौनसे वंश से हैं ?
अ. कच्छवाहा वंश
ब. बूंदी वंश
स. चालुक्य वंश
द. अकबर वंश
उत्त्तर : बूंदी वंश
केसर बाग व क्षार बाग की छतरियो का संबंध बूंदी वंश से हैं। ये छतरिया राजस्थान राज्य के बूंदी जिले में स्थित हैं।

7. भाटी राजाओ की छतरिया किस जिले में स्थित हैं ?
अ. उदयपुर
ब. जैसलमेर
स. धौलपुर
द. जोधपुर
उत्त्तर : जैसलमेर
भाटी राजाओ की छतरिया जैसलमेर जिले के बड़ा बाग मे स्थित हैं।

8. महाराणा प्रताप की छतरी किस जिले में स्थित हैं ?
अ. उदयपुर
ब. जैसलमेर
स. धौलपुर
द. जोधपुर
उत्त्तर :उदयपुर
महाराणा प्रताप की छतरी उदयपुर जिले के बाडोली में स्थित हैं। महाराणा प्रताप की 8 खंभो की छतरी हैं।

9.  कच्छवाहा वंश की छतरिया कौनसे दुर्ग में स्थित हैं ?
अ. जयगढ़ दुर्ग
ब. आमेर दुर्ग
स. नाहरगढ़ दुर्ग
द. मेहरानगढ़ दुर्ग
उत्त्तर : नाहरगढ़ दुर्ग
कच्छवाहा वंश की छतरिया जयपुर जिले में स्थित नाहरगढ़ दुर्ग में स्थित हैं।

10.  कल्ला राठौड़ की छतरिया किस जिले में स्थित हैं ?
अ. उदयपुर
ब. धौलपुर
स. चितौड़गढ़
द. जोधपुर
उत्त्तर : चितौड़गढ़
कल्ला राठौड़ की छतरिया चितौड़गढ़ जिले में स्थित हैं। कल्ला राठौड़ एक प्रसिद्ध लोक देवता थे, इनका जन्म विक्रम संवत 1601 में राजस्थान के मेड़ता नगर में हुआ था।

No comments:

Post a Comment