Monday, 11 January 2016

क्विज - 29

राजस्थान सामान्य ज्ञान

1. किस दुर्ग को राजस्थान का वेल्लोर के नाम से भी जाना जाता हैं ?
अ. मेहरानगढ़ दुर्ग
ब. भैंसरोड़गढ़ दुर्ग
स. जयगढ़ दुर्ग
द. भटनेर दुर्ग
उत्त्तर : भैंसरोड़गढ़ दुर्ग
भैंसरोड़गढ़ दुर्ग को राजस्थान का वेल्लोर के नाम से भी जाना जाता हैं।यह दुर्ग रावतभाटा में स्थित हैं।

2. गोकुल भट्ट को राजस्थान में किस महापुरुष के नाम से जाना जाता था ?
अ. बोस
ब. गांधी
स. भगत सिंह
द. आजाद
उत्त्तर : गांधी
गोकुल भट्ट को राजस्थान में गाँधी के नाम से जाना जाता था। गोकुल भट्ट राजस्थान के स्वाधीनता सेनानी थे।

3. विश्नोई सम्प्रदाय की स्थापना किसने की थी ?
अ. बाबा हरिदास
ब. जम्भो जी
स. नामदेव
द. मुक्तानन्द स्वामी
उत्त्तर : जम्भो जी
विश्नोई सम्प्रदाय की स्थापना संत जम्भो जी ने की थी।

4. सुगनचिड़ी को किस माता का स्वरूप माना जाता हैं ?
अ. आमजा माता
ब. काली माता
स.  आवड़ माता
द. दुर्गा माता
उत्त्तर : आवड़ माता
लोकमानस में सुगनचिड़ी को आवड़ माता का स्वरूप माना जाता हैं।

5. आवड़ माता किस राजवंश की कुलदेवी थी ?
अ. चालुक्य वंश
ब. मौर्य वंश
स. भाटी वंश
द. कच्छवाहा वंश
उत्त्तर : भाटी वंश
आवड़ माता जैसलमेर के भाटी राजवंश की कुलदेवी थी।

6. मुस्लिम संत फखरुद्दीन की दरगाह किस जिले में स्थित हैं ?
अ. झुन्झुनू
ब. डूंगरपुर
स.पाली
द. सीकर
उत्त्तर : डूंगरपुर
मुस्लिम संत फखरुद्दीन की दरगाह 
डूंगरपुर जिले के गलियाकोट में स्थित हैं।

7. रखड़ी कहा पर पहना जाने वाला आभूषण हैं ?
अ. नाक
ब. कान
स. सिर
द. हाथ
उत्त्तर :सिर
रखड़ी सिर पर पहना जाने वाला एक आभूषण हैं।

8. मल्लीनाथ पशु मेला जिले में लगता हैं ?
अ. भरतपुर
ब. बाड़मेर
स. सीकर
द. चुरू
उत्त्तर :बाड़मेर
मल्लीनाथ पशु मेला बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा नामक शहर में लगता हैं।

9. मोलेला गांव किस जिले के अंतर्गत आता हैं ?
अ. जोधपुर
ब. बीकानेर
स. राजसमंद
द. धौलपुर
उत्त्तर : राजसमंद
मोलेला गांव राजसमंद जिले के अंतर्गत आता हैं। मोलेला गांव टेराकोटा ( मिट्टी की मूर्तियो) के लिए पुरे राजस्थान में प्रसिद्ध हैं

10. ब्लैक पोटरी के नाम से कौनसा शहर प्रसिद्ध हैं ?
अ. जयपुर
ब. पाली
स. कोटा
द. सीकर
उत्त्तर : कोटा
ब्लैक पोटरी के नाम से कोटा शहर प्रसिद्ध हैं।

No comments:

Post a Comment