राजस्थान सामान्य ज्ञान
1. सिटी पैलेस का निर्माण किस राजा ने करवाया था ?
अ. राव सुर्जन
ब. जयसिंह द्वितीय
स. मानसिंह
द. जसवंत सिंह
उत्त्तर :जयसिंह द्वितीय
सिटी पैलेस का निर्माण महाराजा जयसिंह द्वितीय ने करवाया था। सिटी पैलेस में मुगल और राजस्थानी स्थापत्य का एक संयोजन हैं।
2. किस दुर्ग के अंदर विशाल कक्ष, स्तंभदार दर्शक-दीर्धाओ, बाग-बगीचे और मंदिरो सहित कई भवनों का समूह हैं ?
अ.नाहरगढ़ दुर्ग
ब. जयगढ़ दुर्ग
स.आमेर दुर्ग
द. मेहरानगढ़ दुर्ग
उत्त्तर : आमेर दुर्ग
आमेर दुर्ग के अंदर विशाल कक्ष, स्तंभदार दर्शक-दीर्धाओ, बाग-बगीचे और मंदिरो सहित कई भवनों का समूह हैं।आमेर दुर्ग मुगल महल और हिन्दू स्थापत्य का उत्कृष्ट उदहारण हैं।यह दुर्ग जयपुर जिले के आमेर में स्थित हैं।
3. गवर्नमेंट सेंट्रल म्यूजियम का निर्माण किसने करवाया था ?
अ. जयसिंह द्वितीय
ब. सवाई रामसिंह
स. बाबर
द. कुंदन सिंह
उत्त्तर : सवाई रामसिंह
गवर्नमेंट सेंट्रल म्यूजियम का निर्माण सवाई रामसिंह ने 1876 ई. में करवाया था। इसे जनता के लिए 1886 में खोला गया था। गवर्नमेंट सेंट्रल म्यूजियम में हाथीदांत कृतियो, वस्त्रो, आभूषणों, नक्काशीदार काष्ठ कृतियों का समृद्ध संग्रह हैं।
4. सिसोदिया रानी बाग का निर्माण किस राजा ने करवाया था ?
अ. जयसिंह द्वितीय
ब. सवाई रामसिंह
स. बाबर
द. कुंदन सिंह
उत्त्तर : जयसिंह द्वितीय
सिसोदिया रानी बाग का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने अपनी पत्नी सिसोदिया को रहने के लिए सिसोदिया बाग का निर्माण करवाया था।
5. 18वीं सदी के भरतपुर पक्षी अभयारण को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता हैं ?
अ. रणथंभोर अभयारण
ब. केवलादेव अभयारण
स. सरिस्का
द. राष्ट्रिय मरू उद्यान
उत्त्तर : केवलादेव अभयारण
18वीं सदी के भरतपुर पक्षी अभयारण को वर्तमान में केवलादेव अभयारण के नाम से जाना जाता हैं। संसार के महत्वपूर्ण पक्षी प्रजनन और निवास के रूप में प्रसिद्ध हैं।
6. कौनसे दुर्ग को आयरन फोर्ट के नाम से जाना जाता हैं ?
अ. जयगढ़ दुर्ग
ब. मेहरानगढ़ दुर्ग
स. लोहगढ़ दुर्ग
द. आमेर दुर्ग
उत्त्तर :लोहगढ़ दुर्ग
लोहागढ़ दुर्ग को आयरन फोर्ट के नाम से भी जाना जाता हैं। यह दुर्ग भरतपुर जिले में स्थित हैं।
7. किस दुर्ग के अंदर मोती महल, फूल महल, शीश महल स्थित हैं ?
अ. जयगढ़ दुर्ग
ब. मेहरानगढ़ दुर्ग
स. लोहगढ़ दुर्ग
द. आमेर दुर्ग
उत्त्तर : मेहरानगढ़ दुर्ग
मेहरानगढ़ दुर्ग के अंदर मोती महल, फूल महल, शीश महल स्थित हैं।मेहरानगढ़ दुर्ग भारत के सबसे बड़े दुर्गो में से एक हैं। यह दुर्ग 125 मीटर की पर्वत की चोटी पर स्थित हैं, यह दुर्ग 5 किमी में फैला हुआ हैं। इस दुर्ग के सात दरवाजे हैं।
8. उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण किसने करवाया था ?
अ. जयसिंह द्वितीय
ब. सवाई रामसिंह
स. उम्मेद सिंह
द. कुंदन सिंह
उत्त्तर : उम्मेद सिंह
उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने 1929 से 1943 के बीच में करवाया था।
9. कल्पतरु नामक दैवीय वृक्ष किस जिले में स्थित हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. जैसलमेर
द. उदयपुर
उत्त्तर : जैसलमेर
कल्पतरु नामक दैवीय वृक्ष जैसलमेर जिले में स्थित हैं। जैसलमेर की प्राचीन राजधानी लोदुर्वा हैं। लोदुर्वा में एक प्राचीन जैन मन्दिर भी हैं।
10. जसवंत ठाडा का एक सफ़ेद संगमरमर का स्मारक किस जिले में स्थित हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. जैसलमेर
द. उदयपुर
उत्त्तर : जोधपुर
जसवंत ठाडा का एक सफ़ेद संगमरमर का स्मारक जोधपुर जिले में स्थित हैं। इस स्मारक का निर्माण महाराजा जसवंत सिंह ll की याद में 1899 किया गया था।जोधपुर के कुछ शासको के चित्र भी जसवंत ठाडा पर प्रदर्शित किये गये हैं।
No comments:
Post a Comment