Thursday, 28 January 2016

क्विज -43

राजस्थान सामान्य ज्ञान

1. राजस्थान की राजधानी हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. उदयपुर
द. अलवर
उत्त्तर : जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर हैं।

2.  किस मन्दिर को मीराबाई का मन्दिर भी कहा जाता हैं ?
अ. एकलिंग जी
ब. लक्ष्मण जी
स. सीता जी
द.  ब्रह्मा जी
उत्त्तर : एकलिंग जी
एकलिंग जी के मन्दिर को मीराबाई का मन्दिर भी कहा जाता हैं।

3. जगतशिरोमणी मन्दिर कहा स्थित हैं ?
अ. रणकपुर
ब. आमेर
स. बानसूर
द. नीम का थाना
उत्त्तर : आमेर
जगतशिरोमणी मन्दिर आमेर में स्थित हैं।इस मन्दिर का निर्माण कछवाहा शासक मानसिंह की पत्नी कंकावती ने अपने पुत्र जगतसिंह की स्मृति में करवाया था।

4. जगतशिरोमणी मन्दिर में प्रतिष्ठति मूर्ति किसकी हैं ?
अ. सफ़ेद पत्थर
ब. काला पत्थर
स. संगरमरमर की
द. सीमेंट की
उत्त्तर : काले पत्थर
जगतशिरोमणी मन्दिर में प्रतिष्ठति काले पत्थर की कृष्ण मूर्ति हैं। ऐसा माना जाता हैं कि यह वही मूर्ती हैं जिसकी मीरा चितौड़ में आराधना करती थी। आमेर के राजा मानसिंह इसे चितौड़ से लेकर आये थे।

5. भणडेवरा का शिव मन्दिर किस जिले में स्थित हैं ?
अ. टोंक
ब. बारां
स. कोटा
द. पाली
उत्त्तर : बारां
भणडेवरा का शिव मन्दिर बारां जिले के रामगढ़ में स्थित हैं।

6.  किस मन्दिर को खंभो का अजायबघर कहा जाता हैं ?
अ. शिव मन्दिर
ब. जैन मन्दिर
स.  गोगामेडी
द. लक्ष्मण मन्दिर
उत्त्तर : जैन मन्दिर
रणकपुर के जैन मन्दिर को खंभो का अजायबघर कहा जाता हैं। क्योकि यह मन्दिर 1444 खंभो पर टिका हुआ हैं।

7. दाहिर के शासनकाल में सिंध पर किसने आक्रमण किया था ?
अ. महमूद गजनवी
ब. मोहम्मद बिन कासिम
स. भीमसेन
द. पृथ्वीराज चौहान
उत्त्तर : मोहम्मद बिन कासिम
दाहिर के शासनकाल में 712 ई. में मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध पर आक्रमण किया था।

8. राणा रतनसिंह की पत्नी का क्या नाम था ?
अ. कौशल्या देवी
ब. मीराबाई
स. पद्मिनी
द. राधादेवी
उत्त्तर : पद्मिनी
राणा रतनसिंह की पत्नी का नाम पद्मिनी था। रानी पद्मिनी का नाम ख़िलजी की चितौड़ विजय से जोड़ा जाता हैं।

9. तराइन का प्रथम युद्ध किस-किस के बीच में हुआ था ?
अ. अकबर और राणा सांगा
ब. मोहम्मद बिन कासिम और दाहिर
स. पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी
द. मोहम्मद गौरी और कुतुबुदिन ऐबक
उत्त्तर : पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी
तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ई. में  पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी बीच में हुआ था।

10.  किस शासक को रायपिथौरा कहा जाता हैं ?
अ. शिवजी
ब. महाराणा प्रताप
स. पृथ्वीराज चौहान
द. जहांगीर
उत्त्तर : पृथ्वीराज चौहान
पृथ्वीराज चौहान को रायपिथौरा कहा जाता हैं।

No comments:

Post a Comment