Thursday, 31 December 2015

क्विज - 18

सामान्य ज्ञान

1. अजमेर के संस्थापक कौन थे ?
अ. अकबर
ब. अजैयराज चौहान
स. बाबर
द. हुमायूँ
उत्त्तर : अजैयराज चौहान
अजैयराज चौहान अजमेर के संस्थापक थे।

2. गोगुन्दा में किस राजा का राज्यभिषेक हुआ था ?
अ. छत्रपति शिवाजी
ब. महाराणा प्रताप
स. भामाशाह
द. अकबर
उत्त्तर : महाराणा प्रताप
गोगुन्दा में महाराणा प्रताप  का राज्यभिषेक हुआ था।

3. कच्छवाहा वंश ने किस जिले पर शासन किया था ?
अ. अलवर
ब. जयपुर
स. भरतपुर
द. जोधपुर
उत्त्तर : जयपुर
कच्छवाहा वंश ने जयपुर जिले पर शासन किया था।

4. हाकिम खान सूरी ने युद्ध में किसका साथ दिया था ?
अ. छत्रपति शिवाजी
ब. महाराणा प्रताप
स. भामाशाह
द. अकबर
उत्त्तर : महाराणा प्रताप
हल्दी घाटी युद्ध में हाकिम खान सूरी एकमात्र ऐसा मुस्लिम सरदार था जिसने हल्दी घाटी युद्ध में महाराणा प्रताप का साथ दिया था।

5. जोधपुर जिले को किस सिटी के नाम से जाना जाता है ?
अ. पिंक सिटी
ब. हाइपर सिटी
स. सन सिटी
द. ब्लू सिटी
उत्त्तर : सन सिटी
जोधपुर जिले को सन सिटी के नाम से जाना जाता है।

6.  बांसवाड़ा जिले में किस महीने में सूर्य लम्बवत् चमकता है ?
अ. जनवरी
ब. जून
स. अक्टूम्बर
द. दिसम्बर
उत्त्तर :जून
बांसवाड़ा जिले में जून महीने में सूर्य लम्बवत् चमकता है।

7. इजरायल का क्षेत्रफल राजस्थान के क्षेत्रफल से कितना गुना छोटा है ?
अ. 10
ब.  12
स. 15
द. 17
उत्त्तर : 17
इजरायल का क्षेत्रफल राजस्थान के क्षेत्रफल से 17 गुना छोटा है।

8. रावण का मन्दिर राजस्थान राज्य के किस जिले में स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. भरतपुर
स. जोधपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर : जोधपुर
रावण का मन्दिर राजस्थान राज्य के जोधपुर जिले में स्थित है।

9. धन्ना जी को कौनसा आंदोलन प्रारम्भ करने का श्रेय दिया जाता है ?
अ. भारत छोडो आंदोलन
ब. प्रजा मण्डल आंदोलन
स. भक्ति आंदोलन
द. बेंगू किसान आंदोलन
उत्त्तर : भक्ति आंदोलन
धन्ना जी को राजस्थान में भक्ति आंदोलन प्रारम्भ करने का श्रेय दिया जाता है।

10. राष्ट्रिय सरसों अनुसन्धान केंद्र राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. भरतपुर
स. जोधपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर : भरतपुर
राष्ट्रिय सरसों अनुसन्धान केंद्र राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है।

Wednesday, 30 December 2015

क्विज -17

सामान्य ज्ञान

1. राजस्थान राज्य में संगम योजना किनके के लिये चलाई गई थी ?
अ. बेरोजगारो के लिये
ब. वृद्ध लोगो के लिये
स.विकलांगो के लिये
द. विधवाओ के लिये
उत्त्तर : विकलांगो के लिये
राजस्थान राज्य में संगम योजना विकलांगो के कल्याण  के लिये चलाई गई थी।

2. ब्राह्मण और भील पुजारी मिलकर कौनसी देवी की पूजा करते है ?
अ. आमजा माता
ब. घेवर माता
स.बाण माता
द. सुगाली माता
उत्त्तर : आमजा माता
ब्राह्मण और भील पुजारी मिलकर आमजा माता की पूजा करते है। राजसमन्द के केलवाड़ा के पास रीछड़ा में आमजा माता का भव्य मन्दिर है। यह प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी को भीलों का मेला लगता है।

3. "साँझी लीला" किस शैली का प्रतिनिधि चित्र हैं ?
अ. जोधपुर शैली
ब. मारवाड़ शैली
स. किशनगढ़ शैली
द. बीकानेरी शैली
उत्त्तर :किशनगढ़ शैली
"साँझी लीला" किशनगढ़ शैली का प्रतिनिधि चित्र हैं। इस शैली का निर्माण निहालचंद ने किया था।इस शैली के अन्य चित्रो " दीपावली चित्र, चाँदनी रात की संगोष्टी आदि है।

4.  मांडल कस्बे में कौनसा स्वांग किया जाता है ?
अ.  हाथी और शिकारी
ब. शेर और शिकारी
स. चोर और पुलिस
द. कृष्ण और सुदामा
उत्त्तर :शेर और शिकारी
मांडल कस्बे में शेर और शिकारी का स्वांग किया जाता है।इस स्वांग में शेर और नही रुई लपेटे पुरुष ही होते है। जो जंगी ठोल की तान पर नृत्य करते है। बच्चे इस बिखरी हुई रुई को अपने घर ले जाते है। ऐसा माना जाता है, कि बच्चे को बीमार होने पर बच्चे के गले में इस रुई का धागा बाँधने से बीमारी ठीक हो जाती है।

5. प्रतापगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध अभयारण का नाम कौनसी माता के नाम पर है ?
अ. आमजा माता
ब. सीता माता
स. दुर्गा माता
द. लक्ष्मी माता
उत्त्तर : सीता माता
प्रतापगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध अभयारण का नाम सीता माता के नाम पर है।

6. राजस्थान की किस महिला संत ने उम्र भर अपनी आँखों पर पट्टी बांध रखी थी ?
अ. सहजोबाई
ब. ज्ञानमतीबाई
स. समानबाई
द. भूरिबाई
उत्त्तर : समानबाई
समानबाई ने उम्र भर गांधारी की तरह आँखों पर पट्टी बांधे रखी थी। गांधारी अपने पति की अन्धता में सहभागी बनी थी। समानबाई भी अपनी आँखों से कृष्ण भगवान के आलावा किसी और को देखना गवारा नही था।इसलिये उन्होंने भी आँखों पर उम्र भर पट्टी बांध रखी थी।

7. देसूरी की नालया पगल्या को किस नाम से जाना जाता है ?
अ. जोधपुर की नाल
ब. बीकानेर की नाल
स. झीलवाडा की नाल
द. अलवर की नाल
उत्त्तर : झीलवाडा की नाल
झीलवाडा की नाल को देसूरी की नालया पगल्या के नाम से जाना जाता है। झालवाड़ नाल मेवाड़ को मारवाड़ से जोड़ती है।

8. बाणगंगा पर जब अजान बाँध बनाया गया तो, उसके लिए खोदी गई मिटटी के कारण उस जगह पर कौनसा तालाब बना गया था ?
अ. रामसागर तालाब
ब. पदम् तालाब
स. छिछला तालाब
द. देवी तालाब
उत्त्तर : छिछला तालाब
बाणगंगा पर जब अजान बाँध बनाया गया तो, उसके लिए खोदी गई मिटटी के कारण उस जगह पर छिछला तालाब बना गया था।फिर यहाँ पर पानी भरा तो यहाँ पर घने पेड़ उग गये, तथा इन पेड़ो पर पंछियो का बसेरा हो गया। पंछियो ने इस जगह को केवलादेव के नाम से रोशन कर दिया।

9. मंडरायल के किले को कहा की कुंजी कहा जाता है ?
अ. जयपुर
ब. ग्वालियर
स. जोधपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर :ग्वालियर
मंडरायल के किले को ग्वालियर की कुंजी कहा जाता है। मंडरायल का किला सवाई माधोपुर जिले में स्थित है।

10. राजस्थान राज्य में अंग्रेजो ने किस शासक को देश निकाला कर दिया था ?
अ. राम सिंह
ब. लक्ष्मण सिंह
स. कल्याण सिंह
द. कर्ण सिंह
उत्त्तर : कल्याण सिंह
राजस्थान राज्य में अंग्रेजो ने सीकर जिले  के  शासक कल्याण सिंह को सन 1937 में 4 वर्षो के लिए देश से बाहर कर दिया था।

क्विज - 16

सामान्य ज्ञान


1. किस चित्रांकन के मुख्य पात्र को लाल रंग में और खलनायक को हरे में दर्शाया जाता है ?
अ. फाड़ चित्रांकन
ब. काष्ट चित्रांकन
स. बजौट चित्रांकन
द. खांडा चित्रांकन
उत्त्तर : फाड़ चित्रांकन
फाड़ चित्रांकन के मुख्य पात्र को लाल रंग में और खलनायक को हरे में दर्शाया जाता है। यह चित्रांकन लोक देवता के जीवन को चित्रो के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। इन्हें रेंजी तथा खादी के कपड़ो पर बनाया जाता है।

2. कटपुतली संस्थान की स्थापना किसने की थी ?
अ. मुकुंदी लाल गुप्ता
ब. देवीलाल सांभर
स. विभूति नारायण मिश्रा
द. दीनदयाल शर्मा
उत्त्तर : देवीलाल सांभर
कटपुतली संस्थान की स्थापना देवीलाल सांभर ने 1952 में की थी।

3. कावड़ के प्रसिद्ध  कारीगर कौन है ?
अ. मांगीलाल
ब. देवीलाल
स. दीनदयाल
द. श्यामलाल
उत्त्तर : मांगीलाल
कावड़ के प्रसिद्ध कारीगर मांगीलाल है। कपटो युक्त लकड़ी से निर्मित मंदिरनुमा आकृति जिसे चलता फिरता देवधर भी कहा जाता है। कावड़ का निर्माण मुख्य रूप चितौडग़ढ़ में होता है, इसका निर्माण ख़ैराद जाति के लोग करते है।

4.  चैकड़ी मांडणे किस पर्व पर बनाये जाते है ?
अ. होली
ब. दीपावली
स. गणगौर
द. नवरात्री
उत्त्तर : होली
चैकड़ी मांडणे होली पर्व पर बनाये जाते है। इसमें चार कोणे होते है, जो चारो दिशाओ में खुशहाली का प्रतीक होते है।

5. मोरडी मांडणा किस जनजाति की महिलाओं के द्वारा बनाये जाते है ?
अ. ब्राह्मण
ब. माली
स. मीणा
द. गुर्जर
उत्त्तर : मीणा
मोरडी मांडणा मीणा जनजाति की महिलाओं के द्वारा बनाये जाते है। यह मोर की आकृति होने के कारण इसे मोरडी मांडणा कहते है।

6. अच्छे वर की कामना हेतु कौनसा गीत गाया जाता है ?
अ. पीपली गीत
ब. सेंजा गीत
स. सुवतीया गीत
द. झरोवा गीत
उत्त्तर : सेंजा गीत
सेंजा एक विवाह गीत है, जो अच्छे वर की कामना हेतु अविवाहित लड़कियो द्वारा गाया जाता है।

7. पक्षीयो को संबोधित करते हुए कौनसा गीत गाया जाता है ?
अ. कांसियो गीत
ब. पपीहा गीत
स. कागा गीत
द. कुरजा गीत
उत्त्तर : पपीहा गीत
पक्षीयो को संबोधित करते हुए पपीहा गीत गाया जाता है। इस गीत से माध्यम से प्रेमिका अपने अपने प्रेमी को उपवन में आकर मिलने की प्रार्थना करती है।

8. गोरबंद किस पशु का आभूषण है ?
अ. गधा
ब. घोडा
स. ऊंट
द. गाय
उत्त्तर :ऊंट
गोरबंद ऊंट के गले का आभूषण है। मारवाड़ तथा शेखावाटी क्षेत्र में इस आभूषण पर गीत गाये जाते है।

9. विदेश गये हुए पति की याद में कौनसा गीत गाया जाता है ?
अ. इडुनि गीत
ब. घुड़ला गीत
स. केसरिया बालम
द. पणिहारी
उत्त्तर : केसरिया बालम
विदेश गये हुए पति की याद में केसरिया बालम गीत गाया जाता है। यह एक प्रकार का विरह युक्त रजवाड़ी गीत हैं।

10. मूमल कहा का लोकप्रिय गीत है ?
अ. जयपुर
ब. अलवर
स. जैसलमेर
द. उदयपुर
उत्त्तर : जैसलमेर
मूमल जैसलमेर लोकप्रिय गीत है। इसमें लोन्द्रव की राजकुमारी मूमल का सुंदरता का वर्णन किया गया है। यह एक श्रृंगारिक गीत है।

Tuesday, 29 December 2015

क्विज - 15

सामान्य ज्ञान

1. मिट्ठे साहब के नाम से किसको जाना जाता है ?
अ. शेख मोइनुदीन चिश्ती
ब. हमीदुदीन चिश्ती
स. इमरान शेख चिश्ती
द. मोईन शेख चिश्ती
उत्त्तर : हमीदुदीन चिश्ती
हमीमुदिन चिश्ती को  मिट्ठे साहब के नाम से जाना जाता है। इनकी दरगाह गागसेन दुर्ग के अंदर स्थित है।

2. बसन्तगढ़ का जीणशीर्ण किला किस जिले में स्थित है ?
अ.जयपुर
ब. अजमेर
स. टोंक
द. सिरोही
उत्त्तर :सिरोही
बसन्तगढ़ का जीणशीर्ण किला सिरोही जिले में स्थित है। यह किला परमारों के शासन का प्रतीक है।

3.चित्रकला संग्रह सरस्वती भंडार किस जिले में स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. उदयपुर
द. अलवर
उत्त्तर : उदयपुर
चित्रकला संग्रह सरस्वती भंडार उदयपुर जिले में स्थित है।

4.  मारवाड़ हितकारी सभा की स्थापना कब की गई थी ?
अ. 1920
ब.  1922
स.  1923
द.   1925
उत्त्तर : 1923
मारवाड़ हितकारी सभा की स्थापना 1923 में की गई थी।इसके संस्थापक जयनारायण व्यास थे।

5. मारवाड़ की आस्था और पोपनबाई की पोल नामक पुस्तको के लेखक कौन थे ?
अ. बलदेव राम मिर्धा
ब. जयनारायण व्यास
स. कुम्भा राम आर्य
द. विजय सिंह पथिक
उत्त्तर : जयनारायण व्यास
मारवाड़ की आस्था और पोपनबाई की पोल नामक पुस्तको के लेखक जयनारायण व्यास थे। इन पुस्तको में राज्य सरकार की आलोचनाये की गई थी।

6. राजस्थान राज्य में पहली पवन ऊर्जा परियोजना  किस जिले में शुरू की गई थी ?
अ. जोधपुर
ब. जयपुर
स. बाड़मेर
द. जैसलमेर
उत्त्तर : जैसलमेर
राजस्थान राज्य में पहली पवन ऊर्जा परियोजना  जैसलमेर जिले मे शुरू की गई थी। तथा दूसरी पवन ऊर्जा परियोजना प्रतापगढ़ जिले में शुरू की गई थी।

7. किस नृत्य में बालाएं लट्टू की तरह घूर्णन करती रहती है ?
अ. भवई
ब. घूमर
स. हाथीमना
द. चकरी
चकरी नृत्य में बालाएं लट्टू की तरह घूर्णन करती रहती है। यह नृत्य कोटा, बारां, तथा बूंदी की कंजर जाति की बालाओं के द्वारा विशेष अवसरों पर किया जाता है।

8.  कजली तीज माता का मेला किस जिले में लगता है ?
अ. बूंदी
ब. जयपुर
स. अलवर
द. सीकर
उत्त्तर : बूंदी
कजली तीज माता का मेला बूंदी जिले में लगता है। चकरी नृत्य इस मेले का मुख्य आकर्षण होता है।

9.  विक्रम संवत् के श्रावण महीने कौनसा त्यौहार मनाया जाता है ?
अ. गोगानवमी
ब. नागपंचमी
स. आवला नवमी
द. बसंत पंचमी
उत्त्तर : नागपंचमी
विक्रम संवत् के श्रावण महीने नागपंचमी त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। नागपंचमी को सर्प की पूजा की जाती है, तथा उसे दूध पिलाया जाता है।

10.  राजस्थान का कौनसा कछवाहा राजपूतो के गौरवशाली इतिहास का गवाह हैं ?
अ. जयगढ़ का किला
ब. भानगढ़ का किला
स.आमेर का किला
द. नाहरगढ़ का किला
उत्त्तर : आमेर का किला
राजस्थान राज्य में जयपुर जिले में स्थित आमेर का किला कछवाहा राजपूतो के गौरवशाली इतिहास का गवाह हैं। आमेर की घाटी में मीणाओं पर विजय प्राप्त करके जब उन्होंने आमेर नगरी बसाई तो वही पहाड़ी पर एक भव्य किले का निर्माण करवाया था। जो वर्तमान में आमेर फोर्ट के नाम से विख्यात है।

Monday, 28 December 2015

क्विज - 14

सामान्य ज्ञान

1. राजस्थान राज्य के किस जिले में सर्वाधिक तहसीले है ?
अ. अलवर
ब. जयपुर
स. जोधपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर : जयपुर
राजस्थान राज्य के जयपुर जिले में सर्वाधिक 13 तहसीले है।

2. नेजा नृत्य किस राज्य का प्रसिद्ध नृत्य है ?
अ. राजस्थान
ब. हरियाणा
स. बिहार
द. गुजरात
उत्त्तर : राजस्थान
नेजा नृत्य राजस्थान राज्य का प्रसिद्ध खेल नृत्य है।

3. नाथद्वारा किस प्रकार में आभूषणों के लिए प्रसिद्ध हैं ?
अ.सोने के आभूषण
ब. चांदी के आभूषण
स. तारकशी के आभूषण
द. पीतल के आभूषण
उत्त्तर :तारकशी के आभूषण
नाथद्वारा तारकशी के आभूषणो के लिए प्रसिद्ध हैं।

4. राणा रतनसिंह की पत्नी का क्या नाम था ?
अ. पद्मिनी
ब. गुलाबो
स. लक्ष्मी
द. नंदिनी
उत्त्तर : पद्मिनी
राणा रतनसिंह की पत्नी का नाम पद्मिनी था। जब अलाउदीन ख़िलजी ने सन् 1303 में चितौड़ पर आक्रमण किया था, तब पद्मिनी सहित चित्तौड़ की सभी महिलाओं ने जौहर दिखाया था।

5. बीकानेर में किस वृक्ष का अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है ?
अ. नीम
ब. पीपल
स. खजूर
द. बबूल
उत्त्तर :खजूर
बीकानेर में 1955 में खजूर के  वृक्ष का अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। खजूर के वृक्ष का सिर तपती आग में और पैर बहते हुए मे डुबे होने चाहिये।इस वृक्ष के विकास हेतु बीकानेर में इसका अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है।

6. राजस्थान में 1857 की विद्रोह की शुरूआत कहा से हुई थी ?
अ. जयपुर
ब. अजमेर
स. नसीराबाद
द. नीमच
उत्त्तर :नसीराबाद
राजस्थान में 1857 की विद्रोह की शुरूआत नसीराबाद से हुई थी। क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने अजमेर की 15वीं बंगाल इन्फेंट्री को नसीराबाद भेज दिया था।ब्रिटिश सरकार के इस निर्णय से सभी सैनिक नाखुश थे।

7. ताज बेगम कहा की शहजादी थी ?
अ. जयपुर
ब. फतेहपुर
स. सीकर
द. टोंक
उत्त्तर : फतेहपुर
ताज बेगम फतेहपुर की शहजादी थी।ताज बेगम भी मीरा तरह कृष्ण की उपासिका थी।

8. भैराच और बैराठ नामक ऊँची चोटिया किस जिले में स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. अलवर
स. अजमेर
द. उदयपुर
उत्त्तर :अलवर
भैराच(792 मीटर) और बैराठ (704 मीटर) नामक ऊँची चोटिया अलवर जिले में स्थित है।

9. राजस्थान का कौनसा जिला  `आपणी योजना` से लाभान्वित हो रहा है ?
अ. जयपुर
ब. चुरू
स. पाली
द. सीकर
उत्त्तर : चुरू
राजस्थान का चुरू जिला  `आपणी योजना` से लाभान्वित हो रहा है। इस योजना में जर्मनी की एक संस्था के.एफ. डब्ल्यू सहयोग कर रही है।

10. भारत के किस राज्य का क्षेत्रफल जर्मनी के क्षेत्रफल के लगभग बराबर है ?
अ. बिहार
ब. गुजरात
स. हरियाणा
द. राजस्थान
उत्त्तर :राजस्थान
भारत के राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल जर्मनी के क्षेत्रफल के लगभग बराबर है। राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.43% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

Sunday, 27 December 2015

क्विज - 13

सामान्य ज्ञान

1.  डूंगरपुर जिला किस वस्तु निर्यात हेतु प्रसिद्ध है ?
अ. सीमेंट
ब. ईंट
स. ग्रीन मार्बल
द. कपड़ा
उत्त्तर : ग्रीन मार्बल
  डूंगरपुर जिला ग्रीन मार्बल और रमकड़ा  उद्योग (सोप स्टोन के तराशे हुये खिलोनो) के  वस्तु निर्यात हेतु प्रसिद्ध है।

2. हवामहल किस जिले में स्थित है ?
अ.  जयपुर
ब. अजमेर
स. जोधपुर
द. अलवर
उत्त्तर : जयपुर
हवामहल जयपुर में स्थित है।

3. जलमहल किस जिले में स्थित है ?
अ.  जयपुर
ब. अजमेर
स. जोधपुर
द. अलवर
उत्त्तर : जयपुर
जलमहल जयपुर में स्थित है।

4. नाहरगढ़ का किला किस जिले में स्थित है ?
अ.  जयपुर
ब. अजमेर
स. जोधपुर
द. अलवर
उत्त्तर : जयपुर
नाहरगढ़ का किला जयपुर जिले में स्थित है।

5. आना सागर झील किस जिले में स्थित है ?
अ.  जयपुर
ब. अजमेर
स. जोधपुर
द. अलवर
उत्त्तर : अजमेर
आना सागर झील अजमेर जिले में स्थित है। शाहजहाँ ने इस झील की पाल पर संगमरमर की बारहदरी का निर्माण करवाया था।

6.  चंदनमल बैद किस राज्य के वित्त मंत्री थे ?
अ. राजस्थान
ब. हरियाणा
स. गुजरात
द. बिहार
उत्त्तर :राजस्थान
चंदनमल बैद राजस्थान के प्रथम वित्त मंत्री थे।

7. डूंगरपुर जिले में किस देवता का प्रसिद्ध मन्दिर है ?
अ. ब्रह्मा
ब. शिव
स. गणेश
द. इंद्र
उत्त्तर : शिव
डूंगरपुर जिले में शिव भगवान का प्रसिद्ध मन्दिर है।इस मन्दिर को देव सोमनाथ भी कहा जाता है। यह मन्दिर सोम नदी के तट पर स्थित है। इसका निर्माण विक्रम संवत 12 वीं शताब्दी में हुआ था।

8. नागौर जिले के टांकला में किस वस्तु का उत्पाद विशेष रूप से किया जाता है ?
अ. रजाई
ब. चद्दर
स. दरी
द. स्वेटर
उत्त्तर : दरी
नागौर जिले के टांकला में दरी, मकराना मार्बल का उत्पाद विशेष रूप से किया जाता।

9. एशिया की सबसे बड़ी उन की मण्डी राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
अ. जयपुर
ब. बीकानेर
स. जोधपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर : बीकानेर
एशिया की सबसे बड़ी उन की मण्डी राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है। भारत देश के कुल उत्पादित ऊन का 40% प्रतिशत ऊन राजस्थान में होता हैं।

10. राजस्थान के प्राच्य विदया प्रतिष्ठान की स्थापना कब की गई थी ?
अ. 1955
ब. 1950
स. 1945
द. 1960
उत्त्तर : 1950
राजस्थान के प्राच्य विदया प्रतिष्ठान जोधपुर में स्थित है। इसकी स्थापना 1950 में  की गई थी।

Saturday, 26 December 2015

क्विज - 12

सामान्य ज्ञान

1. दाहिमा वंशी कैमास किसकी सेना का सेनापति था ?
अ. चन्द्रगुप्त मौर्य
ब. महाराणा प्रताप
स. पृथ्वीराज चौहान
द. अलाउदीन दीन ख़िलजी
उत्त्तर :पृथ्वीराज चौहान
दाहिमा वंशी कैमास पृथ्वीराज चौहान की सेना का सेनापति था।

2. बारां जिले में किस मसाले का उत्पादन सबसे अधिक होता है ?
अ. हल्दी
ब. धनिया
स. मिर्च
द. जीरा
उत्त्तर : धनिया
बारां जिले में धनिया  मसाले का उत्पादन सबसे अधिक होता है।

3. सीसा-जस्ता का प्रमुख उत्पादक जिला कौनसा है ?
अ. भीलवाड़ा
ब. जयपुर
स. अजमेर
द. उदयपुर
उत्त्तर : भीलवाड़ा
सीसा-जस्ता का प्रमुख उत्पादक जिला भीलवाड़ा है, तथा भीलवाड़ा के बाद राजसमन्द दूसरा सबसे अधिक सीसा-जस्ता उत्पादक जिला है।

4. तालाबशाही झील किस जिले में स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. धौलपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर :धौलपुर
तालाबशाही झील धौलपुर जिले में स्थित है।

5. विश्व बैंक ने राजस्थान को किस क्षेत्र में पुर्नसंरचना कार्यक्रम में सहयोग कर रहा है ?
अ. शिक्षा
ब. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
स. खेती
द. जल
उत्त्तर :जल
विश्व बैंक ने राजस्थान को जल क्षेत्र में पुर्नसंरचना कार्यक्रम में सहयोग कर रहा है।

6. विकलांगो का संबंध किस योजना से है ?
अ. बीमा योजना
ब. विश्वास योजना
स.  आवास ऋण योजना
द. स्वयं- रोजगार योजना
उत्त्तर : विश्वास योजना
विकलांगो का संबंध विश्वास योजना से है। यह योजना विकलांगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिये है।

7. चित्तौड़गढ़ जिले में कौनसे महोत्सव का आयोजन किया जाता है ?
अ. राधा
ब. उर्मिला
स. कैकयी
द. मीरा
उत्त्तर : मीरा
चित्तौड़गढ़ जिले में मीरा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह महोत्सव मीरा बाई के जन्मदिवस के दिवस की याद में मनाया जाता है। मीरा महोत्सव प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा को मनाया जाता है।

8. सवाई रामसिंह द्वितीय को जयपुर की इमारतों पर कौनसा रंग करवाने का श्रेय दिया जाता है ?
अ. लाल
ब. गुलाबी
स. पीला
द. हरा
उत्त्तर :गुलाबी
सवाई रामसिंह द्वितीय को जयपुर की इमारतों पर गुलाबी रंग करवाने का श्रेय दिया जाता है। इसीलिये जयपुर को गुलाबी नगर भी कहा जाता है।

9. विश्व की सबसे बड़ी तोप किस जिले में स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. जैसलमेर
द. उदयपुर
उत्त्तर :जयपुर
विश्व की सबसे बड़ी तोप जयपुर जिले के जयगढ़ दुर्ग में स्थित है।

10.  गालव ऋषि का आश्रम वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है ?
अ. लायन वैली
ब. बियर वैली
स. मंकी वैली
द. पैरेट वैली
उत्त्तर : मंकी वैली
गालव ऋषि के आश्रम को वर्तमान में मंकी वैली के  नाम से जाना जाता है। यह जयपुर जिले में स्थित है।

Friday, 25 December 2015

क्विज 11

सामान्य ज्ञान

1. महाराजा रायसिंह कहा के शासक थे ?
अ. जयपुर
ब. बीकानेर
स. अलवर
द. जोधपुर
उत्त्तर :बीकानेर
महाराजा रायसिंह बीकानेर के शासक थे। रायसिंह ही वही शासक है, उस्ता कला को भारत लेकर आये थे।

2.  छापरवाडा वृद्ध सिंचाई परियोजना किस जिले से सम्बंधित है ?
अ. जयपुर
ब. बीकानेर
स. अलवर
द. जोधपुर
उत्त्तर : जयपुर
छापरवाडा वृद्ध सिंचाई परियोजना जयपुर जिले से सम्बंधित है।

3. मानसिंह प्रथम कहा के शासक थे ?
अ. भानगढ़
ब. आमेर
स. कोटपुतली
द. बहरोड़
उत्त्तर : आमेर
मानसिंह प्रथम आमेर के शासक थे। मानसिंह प्रथम ने आमेर में जगतशिरोमणी मंदिर तथा वृदांवन में गोविंद देव जी के मन्दिर का निर्माण करवाया था।

4. स्वांगिया माता का मन्दिर कहा पर स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. अलवर
द. जैसलमेर
उत्त्तर : जैसलमेर
स्वांगिया माता का मन्दिर जैसलमेर में स्थित है।

5. शीलादेवी माता का मन्दिर कहा पर स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. अलवर
द. जैसलमेर
उत्त्तर :जयपुर
शीलादेवी माता का मन्दिर जयपुर में स्थित है।

6. नारायणी माता का मन्दिर कहा पर स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. अलवर
द. जैसलमेर
उत्त्तर : अलवर
नारायणी माता का मन्दिर अलवर में स्थित है।

7. सुगाली माता का मन्दिर कहा पर स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. अलवर
द. पाली
उत्त्तर :पाली
सुगाली माता का मन्दिर पाली में  स्थित है।

8. किस नृत्य के साथ झांझ बजता है ?
अ. घूमर
ब. कथकली
स. कच्छी घोड़ी
द. तेरहताली
उत्त्तर : कच्छी घोड़ी
कच्छी घोड़ी नृत्य के साथ झांझ बजता है। झांझ कांसे, तांबे, व् जस्ते के मिश्रण से बनता है।

9. भीलवाड़ा शहर कौनसे राष्ट्रिय राजमार्ग न. में शामिल नही है ?
अ. 11
ब. 12
स. 13
द. : 14
उत्त्तर : 12
. भीलवाड़ा शहर राष्ट्रिय राजमार्ग न.12  में शामिल नही है। राष्ट्रीय राजमार्ग न. 12 में टोंक, कोटा, झालावाड़ शहर शामिल है।

10. किस शासक ने जालौर का नाम बदलकर जलालाबाद रखा था ?
अ. अकबर
ब. सुल्तान
स. अलाउदीन ख़िलजी
द. शाहजहाँ
उत्त्तर : अलाउदीन ख़िलजी
अलाउदीन ख़िलजी ने जालौर पर जीत दर्ज करने पर अलाउदीन ख़िलजी ने जालौर का नाम बदलकर जलालाबाद रख दिया था।

Thursday, 24 December 2015

क्विज 10

सामान्य ज्ञान

1. प्राचीन शैल चित्र को किसका मांडना कहा जाता है ?
अ. उर्मिला
ब. सीता
स.  सुमित्रा
द. कैकयी
उत्त्तर :सीता
प्राचीन शैल चित्र को सीता जी का मांडना कहा जाता है। यह अलनिया में स्थित है।

2. गिलूण्ड सभ्यता के अवशेष किस नदी किनारे पर स्थित है ?
अ. लूनी
ब. रूपापेल
स. बनास
द. खारी
उत्त्तर : बनास
गिलूण्ड सभ्यता के अवशेष बनास नदी के किनारे पर स्थित है।यह  नदी राजसमन्द जिले में स्थित है।

3. सागरमल गोपा ने राजस्थान पर कौनसी पुस्तक लिखी थी ?
अ.तारीख-ए- राजस्थान
ब. राजस्थान संगीत
स. राजरत्नाकर
द. राजस्थान नृत्य कला
उत्त्तर : राजस्थान संगीत
सागरमल गोपा ने राजस्थान पर राजाथान संगीत नामक पुस्तक लिखी थी।

4. सिक्का एलची किस रियासत के प्रचलित सिक्के थे ?
अ. मेवाड़
ब. अलवर
स. जयपुर
द. डूंगरपुर
उत्त्तर : मेवाड़
सिक्का एलची मेवाड़ रियासत के प्रचलित सिक्के थे।ये 15वीं शताब्दी पूर्व प्रचलन में आये।

5. राजस्थान राज्य अभिलेखागार की स्थापना कब हुई थी ?
अ. 1857
ब. 1955
स. 1947
द. 1547
उत्त्तर : 1955
राजस्थान राज्य अभिलेखागार की स्थापना 1955 में हुई थी।यह अभिलेखागार बीकानेर में स्थित है।

6.  श्री शिवरात्री पशुमेला कहा लगता है ?
अ. जयपुर
ब. अलवर
स. करौली
द. उदयपुर
उत्त्तर : करौली
श्री शिवरात्री पशुमेला करौली जिले में लगता है। यह पशुमेला फाल्गुन में लगता है।

7. बीकानेर में किस प्रसिद्ध योद्धा के घोड़े के वंशज को तैयार करने की योजना चल रही है ?
अ. अशोक सम्राट
ब. महाराणा प्रताप
स. छत्रपति शिवाजी
द. अकबर
उत्त्तर :महाराणा प्रताप
बीकानेर में प्रसिद्ध योद्धा महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक के वंशज को तैयार किये जाने की योजना चल रही है।

8. प्रसिद्ध जगन्नाथ की बत्तीस खंभो की छतरी कहा पर स्थित है ?
अ. अलवर
ब. उदयपुर
स. भीलवाड़ा
द. जोधपुर
उत्त्तर : भीलवाड़ा
प्रसिद्ध जगन्नाथ की बत्तीस खंभो की छतरी भीलवाड़ा में स्थित है।

9. मेजा बांध कहा पर स्थित है ?
अ.  जयपुर
ब. अलवर
स. बीकानेर
द. भीलवाड़ा
उत्त्तर : भीलवाड़ा
मेजा बांध भीलवाड़ा में  स्थित है। मेजा बांध भीलवाड़ा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

10. भीलवाड़ा के तालाब के पाल पर किस देवता का प्राचीन मन्दिर है ?
अ.  ब्रह्मा
ब. विष्णु
स. शिव
द. गणेश
उत्त्तर : शिव
भीलवाड़ा के तालाब के पाल पर शिवजी  का प्राचीन मन्दिर है। इसे भूतेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है।