Monday, 28 December 2015

क्विज - 14

सामान्य ज्ञान

1. राजस्थान राज्य के किस जिले में सर्वाधिक तहसीले है ?
अ. अलवर
ब. जयपुर
स. जोधपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर : जयपुर
राजस्थान राज्य के जयपुर जिले में सर्वाधिक 13 तहसीले है।

2. नेजा नृत्य किस राज्य का प्रसिद्ध नृत्य है ?
अ. राजस्थान
ब. हरियाणा
स. बिहार
द. गुजरात
उत्त्तर : राजस्थान
नेजा नृत्य राजस्थान राज्य का प्रसिद्ध खेल नृत्य है।

3. नाथद्वारा किस प्रकार में आभूषणों के लिए प्रसिद्ध हैं ?
अ.सोने के आभूषण
ब. चांदी के आभूषण
स. तारकशी के आभूषण
द. पीतल के आभूषण
उत्त्तर :तारकशी के आभूषण
नाथद्वारा तारकशी के आभूषणो के लिए प्रसिद्ध हैं।

4. राणा रतनसिंह की पत्नी का क्या नाम था ?
अ. पद्मिनी
ब. गुलाबो
स. लक्ष्मी
द. नंदिनी
उत्त्तर : पद्मिनी
राणा रतनसिंह की पत्नी का नाम पद्मिनी था। जब अलाउदीन ख़िलजी ने सन् 1303 में चितौड़ पर आक्रमण किया था, तब पद्मिनी सहित चित्तौड़ की सभी महिलाओं ने जौहर दिखाया था।

5. बीकानेर में किस वृक्ष का अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है ?
अ. नीम
ब. पीपल
स. खजूर
द. बबूल
उत्त्तर :खजूर
बीकानेर में 1955 में खजूर के  वृक्ष का अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। खजूर के वृक्ष का सिर तपती आग में और पैर बहते हुए मे डुबे होने चाहिये।इस वृक्ष के विकास हेतु बीकानेर में इसका अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है।

6. राजस्थान में 1857 की विद्रोह की शुरूआत कहा से हुई थी ?
अ. जयपुर
ब. अजमेर
स. नसीराबाद
द. नीमच
उत्त्तर :नसीराबाद
राजस्थान में 1857 की विद्रोह की शुरूआत नसीराबाद से हुई थी। क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने अजमेर की 15वीं बंगाल इन्फेंट्री को नसीराबाद भेज दिया था।ब्रिटिश सरकार के इस निर्णय से सभी सैनिक नाखुश थे।

7. ताज बेगम कहा की शहजादी थी ?
अ. जयपुर
ब. फतेहपुर
स. सीकर
द. टोंक
उत्त्तर : फतेहपुर
ताज बेगम फतेहपुर की शहजादी थी।ताज बेगम भी मीरा तरह कृष्ण की उपासिका थी।

8. भैराच और बैराठ नामक ऊँची चोटिया किस जिले में स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. अलवर
स. अजमेर
द. उदयपुर
उत्त्तर :अलवर
भैराच(792 मीटर) और बैराठ (704 मीटर) नामक ऊँची चोटिया अलवर जिले में स्थित है।

9. राजस्थान का कौनसा जिला  `आपणी योजना` से लाभान्वित हो रहा है ?
अ. जयपुर
ब. चुरू
स. पाली
द. सीकर
उत्त्तर : चुरू
राजस्थान का चुरू जिला  `आपणी योजना` से लाभान्वित हो रहा है। इस योजना में जर्मनी की एक संस्था के.एफ. डब्ल्यू सहयोग कर रही है।

10. भारत के किस राज्य का क्षेत्रफल जर्मनी के क्षेत्रफल के लगभग बराबर है ?
अ. बिहार
ब. गुजरात
स. हरियाणा
द. राजस्थान
उत्त्तर :राजस्थान
भारत के राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल जर्मनी के क्षेत्रफल के लगभग बराबर है। राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.43% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

No comments:

Post a Comment