Tuesday, 22 December 2015

क्विज 4

सामान्य  ज्ञान 

1. शीलताष्टमी पर किस माता का मेला लगता है ?
अ. दुर्गा माता
ब. शीतला माता
स. वैष्णव माता
द. लक्ष्मी माता
उत्त्तर : शीतला माता
शीलताष्टमी पर शीतला माता का मेला लगता है। यह मेला चैत्र अष्टमी को चाकसू (जयपुर) में लगता है।

2. गणगौर पर्व पर किस देवी देवता का पर्व माना जाता है ?
अ. राम-सीता
ब. शिव-पार्वती
स. कृष्ण-राधा
द. लक्ष्मण- उर्मिला
उत्त्तर : शिव-पार्वती
गणगौर पर्व को शिव-पार्वती का पर्व माना जाता है। गणगौर प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ला तृतीया को मनाई जाती है।

3. रामनवमी किसके जन्मदिवस पर मनाई जाती है ?
अ. राम
ब. कृष्ण
स. शिव
द. गणेश
उत्त्तर : राम
रामनवमी राम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाई जाती है। यह प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल नवमी को मनाई जाती है।

4. वट सावित्री व्रत कब मनाया जाता है ?
अ. आश्विन पूर्णिमा
ब. कार्तिक कृष्ण चतुर्थी
स. अश्विन शुक्ल अष्टमी
द. ज्येष्ठ अमावस्या
उत्त्तर :ज्येष्ठ अमावस्या
वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन बरगद की पूजा की जाती है।

5. महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी त्यौहार की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी ?
अ. लाला लाजपत राय
ब. बाल गंगाधर तिलक
स. भगत सिंह
द. महात्मा गांधी
उत्त्तर : बाल गंगाधर तिलक
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी त्यौहार की शुरुआत बाल गंगाधर के द्वारा की गई थी।

6. दशहरा पर्व पर कौनसे वृक्ष की पूजा की जाती है ?
अ. नीम
ब. बबूल
स. खेजड़ी
द. आम
उत्त्तर : खेजड़ी
दशहरा पर्व पर खेजड़ी के वृक्ष की पूजा की जाती है। दशहरे को विजयादशमी भी कहते है। यह पर्व शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। कोटा का दशहरा मेला प्रसिद्ध है।

7. मेवाड़ में शरद पूर्णिमा को कौनसा महोत्सव मनाया जाता है ?
अ. राधा महोत्सव
ब. मीरा महोत्सव
स. दुर्गा महोत्सव
द. उर्मिला महोत्सव
उत्त्तर : मीरा महोत्सव
मेवाड़ में शरद पूर्णिमा को मीरा महोत्सव मनाया जाता है। यह प्रतिवर्ष अश्विन पूर्णिमा को मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन सालसार (चुरू) में मेला भी लगता है।

8. धनतेरस को किस देवता की पूजा की जाती है ?
अ. कृष्ण
ब. राम
स. शिव
द. यमराज
उत्त्तर :यमराज
धनतेरस को यमराज देवता की पूजा की जाती है। यह पर्व प्रतिवर्ष कार्तिक कृष्ण श्योदशी को मनाया जाता है। यह त्यौहार आयुर्वेदाचार्य धन्वंतरि की स्मृति में मनाया जाता है।

9. किस त्यौहार को रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है ?
अ. दीपावली
ब. छोटी दीपावली
स. गोवर्धन
द. भाईदूज
उत्त्तर : छोटी दीपावली
छोटी दीपावली के त्यौहार को चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार प्रतिवर्ष कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है।

10. अक्षय नवमी के दिन किस वृक्ष की पूजा की जाती है ?
अ. नीम
ब. पीपल
स. आवला
द. बरगद
उत्त्तर : आवला
अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। इसे आंवला नवमी भी कहा जाता है। यह प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल नवमी को मनाई जाती है।

No comments:

Post a Comment