सामान्य ज्ञान
1. राजस्थान राज्य में संगम योजना किनके के लिये चलाई गई थी ?
अ. बेरोजगारो के लिये
ब. वृद्ध लोगो के लिये
स.विकलांगो के लिये
द. विधवाओ के लिये
उत्त्तर : विकलांगो के लिये
राजस्थान राज्य में संगम योजना विकलांगो के कल्याण के लिये चलाई गई थी।
2. ब्राह्मण और भील पुजारी मिलकर कौनसी देवी की पूजा करते है ?
अ. आमजा माता
ब. घेवर माता
स.बाण माता
द. सुगाली माता
उत्त्तर : आमजा माता
ब्राह्मण और भील पुजारी मिलकर आमजा माता की पूजा करते है। राजसमन्द के केलवाड़ा के पास रीछड़ा में आमजा माता का भव्य मन्दिर है। यह प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी को भीलों का मेला लगता है।
3. "साँझी लीला" किस शैली का प्रतिनिधि चित्र हैं ?
अ. जोधपुर शैली
ब. मारवाड़ शैली
स. किशनगढ़ शैली
द. बीकानेरी शैली
उत्त्तर :किशनगढ़ शैली
"साँझी लीला" किशनगढ़ शैली का प्रतिनिधि चित्र हैं। इस शैली का निर्माण निहालचंद ने किया था।इस शैली के अन्य चित्रो " दीपावली चित्र, चाँदनी रात की संगोष्टी आदि है।
4. मांडल कस्बे में कौनसा स्वांग किया जाता है ?
अ. हाथी और शिकारी
ब. शेर और शिकारी
स. चोर और पुलिस
द. कृष्ण और सुदामा
उत्त्तर :शेर और शिकारी
मांडल कस्बे में शेर और शिकारी का स्वांग किया जाता है।इस स्वांग में शेर और नही रुई लपेटे पुरुष ही होते है। जो जंगी ठोल की तान पर नृत्य करते है। बच्चे इस बिखरी हुई रुई को अपने घर ले जाते है। ऐसा माना जाता है, कि बच्चे को बीमार होने पर बच्चे के गले में इस रुई का धागा बाँधने से बीमारी ठीक हो जाती है।
5. प्रतापगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध अभयारण का नाम कौनसी माता के नाम पर है ?
अ. आमजा माता
ब. सीता माता
स. दुर्गा माता
द. लक्ष्मी माता
उत्त्तर : सीता माता
प्रतापगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध अभयारण का नाम सीता माता के नाम पर है।
6. राजस्थान की किस महिला संत ने उम्र भर अपनी आँखों पर पट्टी बांध रखी थी ?
अ. सहजोबाई
ब. ज्ञानमतीबाई
स. समानबाई
द. भूरिबाई
उत्त्तर : समानबाई
समानबाई ने उम्र भर गांधारी की तरह आँखों पर पट्टी बांधे रखी थी। गांधारी अपने पति की अन्धता में सहभागी बनी थी। समानबाई भी अपनी आँखों से कृष्ण भगवान के आलावा किसी और को देखना गवारा नही था।इसलिये उन्होंने भी आँखों पर उम्र भर पट्टी बांध रखी थी।
7. देसूरी की नालया पगल्या को किस नाम से जाना जाता है ?
अ. जोधपुर की नाल
ब. बीकानेर की नाल
स. झीलवाडा की नाल
द. अलवर की नाल
उत्त्तर : झीलवाडा की नाल
झीलवाडा की नाल को देसूरी की नालया पगल्या के नाम से जाना जाता है। झालवाड़ नाल मेवाड़ को मारवाड़ से जोड़ती है।
8. बाणगंगा पर जब अजान बाँध बनाया गया तो, उसके लिए खोदी गई मिटटी के कारण उस जगह पर कौनसा तालाब बना गया था ?
अ. रामसागर तालाब
ब. पदम् तालाब
स. छिछला तालाब
द. देवी तालाब
उत्त्तर : छिछला तालाब
बाणगंगा पर जब अजान बाँध बनाया गया तो, उसके लिए खोदी गई मिटटी के कारण उस जगह पर छिछला तालाब बना गया था।फिर यहाँ पर पानी भरा तो यहाँ पर घने पेड़ उग गये, तथा इन पेड़ो पर पंछियो का बसेरा हो गया। पंछियो ने इस जगह को केवलादेव के नाम से रोशन कर दिया।
9. मंडरायल के किले को कहा की कुंजी कहा जाता है ?
अ. जयपुर
ब. ग्वालियर
स. जोधपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर :ग्वालियर
मंडरायल के किले को ग्वालियर की कुंजी कहा जाता है। मंडरायल का किला सवाई माधोपुर जिले में स्थित है।
10. राजस्थान राज्य में अंग्रेजो ने किस शासक को देश निकाला कर दिया था ?
अ. राम सिंह
ब. लक्ष्मण सिंह
स. कल्याण सिंह
द. कर्ण सिंह
उत्त्तर : कल्याण सिंह
राजस्थान राज्य में अंग्रेजो ने सीकर जिले के शासक कल्याण सिंह को सन 1937 में 4 वर्षो के लिए देश से बाहर कर दिया था।
No comments:
Post a Comment