Tuesday, 22 December 2015

क्विज 8

सामान्य ज्ञान


1. तेरहताली नृत्य किस राज्य में प्रसिद्ध है ?
अ. राजस्थान
ब. हरियाणा
स. उत्तरप्रदेश
द. मध्यप्रदेश
उत्त्तर : राजस्थान
तेरहताली नृत्य राजस्थान का प्रसिद्ध नृत्य है। यह नृत्य बैठकर किया जाता है। इस नृत्य में महिलाये अपने हाथ, पैर और शरीर के 13 जगहों पर मंजीरे बांधकर नृत्य करती है। इसलिए इस नृत्य को तेरहताली नृत्य कहते है।

2. “गैर नृत्य” किस पर्व पर किया जाता है ?
अ. दीपावली
ब. दशहरा
स. होली
द. मकर संक्रांति
उत्त्तर : होली
“गैर नृत्य” होली पर्व पर किया जाता है।यह नृत्य मेवाड़ और बाड़मेर क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यह नृत्य पुरुष करते हैं। गोल घेरे में इसकी संरचना होने के कारण इसे गैर नृत्य कहते है।

3. कुचमनी खेल का जनक कौन था ?
अ. नानूराम
ब. लच्छीराम
स. जगन्नाथ
द. दीन दयाल
उत्त्तर : लच्छीराम
कुचमनी खेल का जनक लच्छीराम जी थे। यह नागौर क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है। यह एक हास्य प्रदान खेल है।

4. किस नृत्य के दौरान स्वांग कला का प्रदर्शन किया जाता है ?
अ. तेरहताली नृत्य
ब. बम नृत्य
स. डांडिया नृत्य
द. गीदड़ नृत्य
उत्त्तर :  गीदड़ नृत्य
गीदड़ नृत्य के दौरान स्वांग कला का प्रदर्शन किया जाता है। यह हास्य प्रधान नृत्य है। इसे बहुरूपिया कला भी कहा जाता है। भीलवाड़ा निवासी जानकी लाल भांड इस कला के प्रसिद्ध कलाकर हैं।

5. गन्धर्व नृत्य किस धर्म से सम्बंधित है ?
अ. हिन्दू धर्म
ब. मुस्लिम धर्म
स. जैन धर्म
द. सिख धर्म
उत्त्तर : जैन धर्म
गन्धर्व नृत्य जैन धर्म से सम्बंधित है। यह मारवाड़ क्षेत्र का लोकप्रिय नृत्य है। यह नृत्य 24 तीर्थकरों की जीवनी पर आधारित है।

6. सबसे पुराना आत्मसुखी वस्त्र कहा पर सुरक्षित है ?
अ. अलवर
ब. जयपुर
स. जैसलमेर
द. जोधपुर
उत्त्तर : जयपुर
सबसे पुराना आत्मसुखी वस्त्र जयपुर (सिटी पैलेस) में सुरक्षित है। यह सर्दी के बचाव के लिए अंगरखी पर पहना जाने वाला एक वस्त्र है।

7. कौनसा पुष्प राजस्थान का राज्य पुष्प है ?
अ. कमल का फूल
ब. गुलाब का फूल
स. रोहिड़ा का फूल
द. गेंदा का फूल
उत्त्तर : रोहिड़ा का फूल
रोहिड़ा का फूल राजस्थान का राज्य पुष्प है। इसे 1983 में राज्य पुष्प घोषित किया किया गया था। इसे मरुशोभा या रेगिस्तान का सागवान भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम रिको-मेल-अंडूलेटा है।

8. राजस्थान में किस पशु को छोटा हिरण के नाम से जाना जाता है ?
अ. हाथी
ब. भालू
स. चिंकारा
द. शेर
उत्त्तर : चिंकारा
राजस्थान में चिंकारा को छोटा हिरण के नाम से भी जाना जाता है। 1981 में चिंकारा को राजस्थान का राज्य पशु घोषित किया गया था। यह पशु अंटिलोप प्रजाति का जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम गजैला- गजैला हैं।

9. किस पक्षी को ग्रेट इंडियन बस्टर्ड कहा जाता है ?
अ. मोर
ब. गोडावण
स. तोता
द. चिड़िया
उत्त्तर : गोडावण
गोडावण को ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। इसे 1981 में राजस्थान का राज्य पक्षी घोषित किया गया था। यह शर्मीला पक्षी है, इसे पाल-मोरडी भी कहा जाता है।

10. राजस्थान का राज्य खेल क्या हैं ?
अ. फुटबॉल
ब. क्रिकेट
स. हॉकी
द. बास्केटबॉल
उत्त्तर : बास्केटबॉल
राजस्थान का राज्य खेल बास्केटबॉल है। इसे 1948 में राज्य खेल घोषित किया गया था।

No comments:

Post a Comment