Tuesday, 22 December 2015

क्विज 7

सामान्य ज्ञान


1. किस एकमात्र दुर्ग को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है ?
अ. सोनारगढ़ दुर्ग
ब. कुंभलगढ़ दुर्ग
स. चितौड़गढ़ दुर्ग
द. मेहरानगढ़ दुर्ग
उत्त्तर : सोनारगढ़ दुर्ग को सोहनगढ़ दुर्ग भी कहा जाता है। यह जैसलमेर में स्थित है। इसे उतरी सीमा का प्रभारी भी कहा जाता हैं। यूनेस्को द्वारा 2005 में इस दुर्ग को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

2. तारागढ़ दुर्ग कहा पर स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. अजमेर
स. अलवर
द. उदयपुर
उत्त्तर : अजमेर
तारागढ़ दुर्ग अजमेर में स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण 12वीं शताब्दी में चौहान नरेश अजयराज ने करवाया था। इस दुर्ग को अजमेरु भी कहा जाता है।

3.  किस दुर्ग को मयूर ध्वजगढ़ या मोरध्वज का दुर्ग भी कहा जाता है ?
अ. तारागढ़ दुर्ग
ब. मेहरानगढ़ दुर्ग
स. चितौडग़ढ़ दुर्ग
द. कुंभलगढ़ दुर्ग
उत्त्तर : मेहरानगढ़ दुर्ग
मेहरानगढ़ दुर्ग को मयूर ध्वजगढ़ या मोरध्वज का दुर्ग भी कहा जाता है। इस दुर्ग का प्रारंभिक नाम चिन्तामणि था। लेकिन इसके विशाल आकार की वजह से इस दुर्ग को मेहरानगढ़ दुर्ग कहा जाने लगा। इस दुर्ग की आकृति मयूर जैसी है, इसलिए इस दुर्ग को मयूर ध्वजगढ़ या मोरध्वज का दुर्ग भी कहा जाता है।

4. किस दुर्ग को एरण दुर्ग की श्रेणी में रखा गया हैं ?
अ. चिन्तामणि दुर्ग
ब. कुंभलगढ़ दुर्ग
स. तारागढ़ दुर्ग
द. रणथंभोर दुर्ग
उत्त्तर : रणथंभोर दुर्ग
रणथंभोर दुर्ग को एरण दुर्ग की श्रेणी में रखा गया है। इस दुर्ग पर पहुँचने का मार्ग एक सकरी और तंग सक्रिलाकर घाटी से होकर गुजरता है। यह मार्ग अंत्यंत दुर्गम है। इसलिये रणथंभोर दुर्ग को एरण दुर्ग की श्रेणी में रखा गया है

5. तालछापर अभारयण में मुख्य रूप से कौनसे जीव पाये जाते है ?
अ. हाथी
ब. दरीयाई घोडा
स. काले हिरण
द. बाघ
उत्त्तर : काले हिरण
तालछापर अभारयण में मुख्य रूप से काले हिरण पाये जाते है। यह अभारयण चुरू जिले के सुजानगढ़ से 12 कि. मी. की दूरी पर है।

6. कुंभलगढ़ रणकपुर अभारयण कहा पर स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. उदयपुर
स. जैसलमेर
द. अलवर
उत्त्तर : उदयपुर
कुंभलगढ़ रणकपुर अभारयण उदयपुर में स्थित है। इस अभायरण के निकट ही रणकपुर जैन मन्दिर व कुंभलगढ़ दुर्ग स्थित है।

7. वैशाखी का त्यौहार कब मनाया जाता है ?
अ. 13 अप्रैल
ब. 13 जनवरी
स. 14 मार्च
द. 1 जून
उत्त्तर : 13 अप्रैल
वैशाखी का त्यौहार प्रत्येक 13 अप्रैल को मनाया जाता है। आनंदपुर साहिब (रोपड़ पंजाब) में गुरु गोविंद सिंह जी ने 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ की स्थापना की थी।

8. क्रिसमिस का त्यौहार कब मनाया जाता है ?
अ. 26 जनवरी
ब. 25 दिसम्बर
स. 14 नवंबर
द. 14 फरवरी
उत्त्तर : 25 दिसम्बर
क्रिसमिस का त्यौहार प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह त्यौहार ईसा मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

9.  बाला दुर्ग कहा पर स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. अलवर
स. उदयपुर
द. जोधपुर
उत्त्तर : अलवर
बाला दुर्ग अलवर में स्थित है। इसे किले को बावनगढ़ का लाडला भी कहा जाता है।

10.  चुरू किले का निर्माण किस राजा करवाया था ?
अ. रायसिंह
ब. कुशल सिंह
स. राव बिका
द. मालदेव
उत्त्तर : कुशल सिंह
चुरू जिले का निर्माण ठाकुर कुशल सिंह ने 1739 ई. में करवाया था। इस दुर्ग ने गोला-बारूद खत्म होने पर दुश्मनो पर चाँदी के गोले दागे। दुर्ग में गोपीनाथ का मन्दिर स्थित हैं।

No comments:

Post a Comment