सामान्य ज्ञान
1. किस चित्रांकन के मुख्य पात्र को लाल रंग में और खलनायक को हरे में दर्शाया जाता है ?
अ. फाड़ चित्रांकन
ब. काष्ट चित्रांकन
स. बजौट चित्रांकन
द. खांडा चित्रांकन
उत्त्तर : फाड़ चित्रांकन
फाड़ चित्रांकन के मुख्य पात्र को लाल रंग में और खलनायक को हरे में दर्शाया जाता है। यह चित्रांकन लोक देवता के जीवन को चित्रो के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। इन्हें रेंजी तथा खादी के कपड़ो पर बनाया जाता है।
2. कटपुतली संस्थान की स्थापना किसने की थी ?
अ. मुकुंदी लाल गुप्ता
ब. देवीलाल सांभर
स. विभूति नारायण मिश्रा
द. दीनदयाल शर्मा
उत्त्तर : देवीलाल सांभर
कटपुतली संस्थान की स्थापना देवीलाल सांभर ने 1952 में की थी।
3. कावड़ के प्रसिद्ध कारीगर कौन है ?
अ. मांगीलाल
ब. देवीलाल
स. दीनदयाल
द. श्यामलाल
उत्त्तर : मांगीलाल
कावड़ के प्रसिद्ध कारीगर मांगीलाल है। कपटो युक्त लकड़ी से निर्मित मंदिरनुमा आकृति जिसे चलता फिरता देवधर भी कहा जाता है। कावड़ का निर्माण मुख्य रूप चितौडग़ढ़ में होता है, इसका निर्माण ख़ैराद जाति के लोग करते है।
4. चैकड़ी मांडणे किस पर्व पर बनाये जाते है ?
अ. होली
ब. दीपावली
स. गणगौर
द. नवरात्री
उत्त्तर : होली
चैकड़ी मांडणे होली पर्व पर बनाये जाते है। इसमें चार कोणे होते है, जो चारो दिशाओ में खुशहाली का प्रतीक होते है।
5. मोरडी मांडणा किस जनजाति की महिलाओं के द्वारा बनाये जाते है ?
अ. ब्राह्मण
ब. माली
स. मीणा
द. गुर्जर
उत्त्तर : मीणा
मोरडी मांडणा मीणा जनजाति की महिलाओं के द्वारा बनाये जाते है। यह मोर की आकृति होने के कारण इसे मोरडी मांडणा कहते है।
6. अच्छे वर की कामना हेतु कौनसा गीत गाया जाता है ?
अ. पीपली गीत
ब. सेंजा गीत
स. सुवतीया गीत
द. झरोवा गीत
उत्त्तर : सेंजा गीत
सेंजा एक विवाह गीत है, जो अच्छे वर की कामना हेतु अविवाहित लड़कियो द्वारा गाया जाता है।
7. पक्षीयो को संबोधित करते हुए कौनसा गीत गाया जाता है ?
अ. कांसियो गीत
ब. पपीहा गीत
स. कागा गीत
द. कुरजा गीत
उत्त्तर : पपीहा गीत
पक्षीयो को संबोधित करते हुए पपीहा गीत गाया जाता है। इस गीत से माध्यम से प्रेमिका अपने अपने प्रेमी को उपवन में आकर मिलने की प्रार्थना करती है।
8. गोरबंद किस पशु का आभूषण है ?
अ. गधा
ब. घोडा
स. ऊंट
द. गाय
उत्त्तर :ऊंट
गोरबंद ऊंट के गले का आभूषण है। मारवाड़ तथा शेखावाटी क्षेत्र में इस आभूषण पर गीत गाये जाते है।
9. विदेश गये हुए पति की याद में कौनसा गीत गाया जाता है ?
अ. इडुनि गीत
ब. घुड़ला गीत
स. केसरिया बालम
द. पणिहारी
उत्त्तर : केसरिया बालम
विदेश गये हुए पति की याद में केसरिया बालम गीत गाया जाता है। यह एक प्रकार का विरह युक्त रजवाड़ी गीत हैं।
10. मूमल कहा का लोकप्रिय गीत है ?
अ. जयपुर
ब. अलवर
स. जैसलमेर
द. उदयपुर
उत्त्तर : जैसलमेर
मूमल जैसलमेर लोकप्रिय गीत है। इसमें लोन्द्रव की राजकुमारी मूमल का सुंदरता का वर्णन किया गया है। यह एक श्रृंगारिक गीत है।
No comments:
Post a Comment