Tuesday, 22 December 2015

क्विज 1

सामान्य ज्ञान

1. राजस्थान में एकलिंग का मन्दिर कहा स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. अलवर
स. उदयपुर
द. जोधपुर
उत्त्तर :उदयपुर।राजस्थान में एकलिंग का मन्दिर उदयपुर में स्थित हैं। यह मन्दिर पहाड़ियों के बीच में बना हुआ है। इस गांव का नाम कैलाशपुरी है। इसे एकलिंगेश्वर की पूरी के नाम से भी जाना जाता है। एकलिंगजी की प्रतिमा चौमुखी है, इसकी स्थापना महाराणा रायमल ने की थी।

2. राजस्थान में सहेलियों की बाड़ी कहा पर स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. अलवर
स. झालरापाटन
द. जोधपुर
राजस्थान में सहेलियों की बाड़ी  झालरापाटन में स्थित है। इसे सात सहेलियों का मन्दिर भी कहा जाता हैं।

3. राजस्थान का राज्य वृक्ष क्या है ?
अ. नीम
ब. बबुल
स. खेजड़ी
द. बरगद
उत्त्तर : खेजड़ी
राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी  है।इसका वैज्ञानिक नाम प्रोसेपिस सिनेरिया है।

4. राजस्थान में किस शहर को गुलाबी नगर से नाम से जाना जाता है ?
अ. अलवर
ब. जयपुर
स. भरतपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर :जयपुर
राजस्थान में  जयपुर शहर को गुलाबी नगर से नाम से जाना जाता है। इसे पन्ना रतन, रंगश्री का वैभव का द्वीप, छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है।

5. राजस्थान के सिंहद्वार के नाम से किस शहर को जाना जाता है ?
अ. सीकर
ब. भरतपुर
स. अलवर
द. उदयपुर
उत्त्तर : अलवर
राजस्थान के सिंहद्वार के नाम से अलवर शहर को जाना जाता है।

6. राजस्थान के किस शहर को प्रवेश द्वार कहा जाता है ?
अ. जयपुर
ब. झालरापाटन
स. भरतपुर
द. अलवर
उत्त्तर : भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर शहर को प्रवेश द्वार कहा जाता है।

7. राजस्थान के किस शहर को रेड डायमंड के नाम से जाना जाता है ?
अ. जोधपुर
ब. धौलपुर
स. उदयपुर
द. सीकर
उत्त्तर : धौलपुर
राजस्थान के धौलपुर शहर को रेड डायमंड के नाम से जाना जाता है। इसे राजस्थान का पूर्व का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है।

8. राजस्थान के किस शहर को भारत का मक्का कहा गया है ?
अ. जयपुर
ब. अजमेर
स. उदयपुर
द. अलवर
उत्त्तर : अजमेर
राजस्थान अजमेर शहर को भारत का मक्का कहा गया है। अजमेर को राजपुताना की कुंजी, अरावली अरमान, राजस्थान का ह्दय भी कहा जाता है।

9.  राजस्थान के किस शहर को राजस्थान की काशी कहा जाता है ?
अ. धौलपुर
ब. बूंदी
स. अलवर
द. सीकर
उत्त्तर : बूंदी
राजस्थान के बूंदी शहर को राजस्थान की काशी कहा जाता है। इसे बूंदी के बावड़ियों का शहर, वृन्दवाती भी कहा जाता है।

10. राजस्थान की हल्दीघाटी के नाम पर राजस्थान के किस शहर को जाना जाता है ?
अ. जयपुर
ब. राजसमंद
स. बीकानेर
द. धौलपुर
उत्त्तर : राजसमंद
राजस्थान की हल्दीघाटी के नाम पर राजस्थान के राजसमंद शहर को जाना जाता है।

No comments:

Post a Comment