सामान्य ज्ञान
1. प्राचीन शैल चित्र को किसका मांडना कहा जाता है ?
अ. उर्मिला
ब. सीता
स. सुमित्रा
द. कैकयी
उत्त्तर :सीता
प्राचीन शैल चित्र को सीता जी का मांडना कहा जाता है। यह अलनिया में स्थित है।
2. गिलूण्ड सभ्यता के अवशेष किस नदी किनारे पर स्थित है ?
अ. लूनी
ब. रूपापेल
स. बनास
द. खारी
उत्त्तर : बनास
गिलूण्ड सभ्यता के अवशेष बनास नदी के किनारे पर स्थित है।यह नदी राजसमन्द जिले में स्थित है।
3. सागरमल गोपा ने राजस्थान पर कौनसी पुस्तक लिखी थी ?
अ.तारीख-ए- राजस्थान
ब. राजस्थान संगीत
स. राजरत्नाकर
द. राजस्थान नृत्य कला
उत्त्तर : राजस्थान संगीत
सागरमल गोपा ने राजस्थान पर राजाथान संगीत नामक पुस्तक लिखी थी।
4. सिक्का एलची किस रियासत के प्रचलित सिक्के थे ?
अ. मेवाड़
ब. अलवर
स. जयपुर
द. डूंगरपुर
उत्त्तर : मेवाड़
सिक्का एलची मेवाड़ रियासत के प्रचलित सिक्के थे।ये 15वीं शताब्दी पूर्व प्रचलन में आये।
5. राजस्थान राज्य अभिलेखागार की स्थापना कब हुई थी ?
अ. 1857
ब. 1955
स. 1947
द. 1547
उत्त्तर : 1955
राजस्थान राज्य अभिलेखागार की स्थापना 1955 में हुई थी।यह अभिलेखागार बीकानेर में स्थित है।
6. श्री शिवरात्री पशुमेला कहा लगता है ?
अ. जयपुर
ब. अलवर
स. करौली
द. उदयपुर
उत्त्तर : करौली
श्री शिवरात्री पशुमेला करौली जिले में लगता है। यह पशुमेला फाल्गुन में लगता है।
7. बीकानेर में किस प्रसिद्ध योद्धा के घोड़े के वंशज को तैयार करने की योजना चल रही है ?
अ. अशोक सम्राट
ब. महाराणा प्रताप
स. छत्रपति शिवाजी
द. अकबर
उत्त्तर :महाराणा प्रताप
बीकानेर में प्रसिद्ध योद्धा महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक के वंशज को तैयार किये जाने की योजना चल रही है।
8. प्रसिद्ध जगन्नाथ की बत्तीस खंभो की छतरी कहा पर स्थित है ?
अ. अलवर
ब. उदयपुर
स. भीलवाड़ा
द. जोधपुर
उत्त्तर : भीलवाड़ा
प्रसिद्ध जगन्नाथ की बत्तीस खंभो की छतरी भीलवाड़ा में स्थित है।
9. मेजा बांध कहा पर स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. अलवर
स. बीकानेर
द. भीलवाड़ा
उत्त्तर : भीलवाड़ा
मेजा बांध भीलवाड़ा में स्थित है। मेजा बांध भीलवाड़ा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
10. भीलवाड़ा के तालाब के पाल पर किस देवता का प्राचीन मन्दिर है ?
अ. ब्रह्मा
ब. विष्णु
स. शिव
द. गणेश
उत्त्तर : शिव
भीलवाड़ा के तालाब के पाल पर शिवजी का प्राचीन मन्दिर है। इसे भूतेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है।
No comments:
Post a Comment