Thursday, 31 December 2015

क्विज - 18

सामान्य ज्ञान

1. अजमेर के संस्थापक कौन थे ?
अ. अकबर
ब. अजैयराज चौहान
स. बाबर
द. हुमायूँ
उत्त्तर : अजैयराज चौहान
अजैयराज चौहान अजमेर के संस्थापक थे।

2. गोगुन्दा में किस राजा का राज्यभिषेक हुआ था ?
अ. छत्रपति शिवाजी
ब. महाराणा प्रताप
स. भामाशाह
द. अकबर
उत्त्तर : महाराणा प्रताप
गोगुन्दा में महाराणा प्रताप  का राज्यभिषेक हुआ था।

3. कच्छवाहा वंश ने किस जिले पर शासन किया था ?
अ. अलवर
ब. जयपुर
स. भरतपुर
द. जोधपुर
उत्त्तर : जयपुर
कच्छवाहा वंश ने जयपुर जिले पर शासन किया था।

4. हाकिम खान सूरी ने युद्ध में किसका साथ दिया था ?
अ. छत्रपति शिवाजी
ब. महाराणा प्रताप
स. भामाशाह
द. अकबर
उत्त्तर : महाराणा प्रताप
हल्दी घाटी युद्ध में हाकिम खान सूरी एकमात्र ऐसा मुस्लिम सरदार था जिसने हल्दी घाटी युद्ध में महाराणा प्रताप का साथ दिया था।

5. जोधपुर जिले को किस सिटी के नाम से जाना जाता है ?
अ. पिंक सिटी
ब. हाइपर सिटी
स. सन सिटी
द. ब्लू सिटी
उत्त्तर : सन सिटी
जोधपुर जिले को सन सिटी के नाम से जाना जाता है।

6.  बांसवाड़ा जिले में किस महीने में सूर्य लम्बवत् चमकता है ?
अ. जनवरी
ब. जून
स. अक्टूम्बर
द. दिसम्बर
उत्त्तर :जून
बांसवाड़ा जिले में जून महीने में सूर्य लम्बवत् चमकता है।

7. इजरायल का क्षेत्रफल राजस्थान के क्षेत्रफल से कितना गुना छोटा है ?
अ. 10
ब.  12
स. 15
द. 17
उत्त्तर : 17
इजरायल का क्षेत्रफल राजस्थान के क्षेत्रफल से 17 गुना छोटा है।

8. रावण का मन्दिर राजस्थान राज्य के किस जिले में स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. भरतपुर
स. जोधपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर : जोधपुर
रावण का मन्दिर राजस्थान राज्य के जोधपुर जिले में स्थित है।

9. धन्ना जी को कौनसा आंदोलन प्रारम्भ करने का श्रेय दिया जाता है ?
अ. भारत छोडो आंदोलन
ब. प्रजा मण्डल आंदोलन
स. भक्ति आंदोलन
द. बेंगू किसान आंदोलन
उत्त्तर : भक्ति आंदोलन
धन्ना जी को राजस्थान में भक्ति आंदोलन प्रारम्भ करने का श्रेय दिया जाता है।

10. राष्ट्रिय सरसों अनुसन्धान केंद्र राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?
अ. जयपुर
ब. भरतपुर
स. जोधपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर : भरतपुर
राष्ट्रिय सरसों अनुसन्धान केंद्र राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है।

No comments:

Post a Comment