Sunday, 27 December 2015

क्विज - 13

सामान्य ज्ञान

1.  डूंगरपुर जिला किस वस्तु निर्यात हेतु प्रसिद्ध है ?
अ. सीमेंट
ब. ईंट
स. ग्रीन मार्बल
द. कपड़ा
उत्त्तर : ग्रीन मार्बल
  डूंगरपुर जिला ग्रीन मार्बल और रमकड़ा  उद्योग (सोप स्टोन के तराशे हुये खिलोनो) के  वस्तु निर्यात हेतु प्रसिद्ध है।

2. हवामहल किस जिले में स्थित है ?
अ.  जयपुर
ब. अजमेर
स. जोधपुर
द. अलवर
उत्त्तर : जयपुर
हवामहल जयपुर में स्थित है।

3. जलमहल किस जिले में स्थित है ?
अ.  जयपुर
ब. अजमेर
स. जोधपुर
द. अलवर
उत्त्तर : जयपुर
जलमहल जयपुर में स्थित है।

4. नाहरगढ़ का किला किस जिले में स्थित है ?
अ.  जयपुर
ब. अजमेर
स. जोधपुर
द. अलवर
उत्त्तर : जयपुर
नाहरगढ़ का किला जयपुर जिले में स्थित है।

5. आना सागर झील किस जिले में स्थित है ?
अ.  जयपुर
ब. अजमेर
स. जोधपुर
द. अलवर
उत्त्तर : अजमेर
आना सागर झील अजमेर जिले में स्थित है। शाहजहाँ ने इस झील की पाल पर संगमरमर की बारहदरी का निर्माण करवाया था।

6.  चंदनमल बैद किस राज्य के वित्त मंत्री थे ?
अ. राजस्थान
ब. हरियाणा
स. गुजरात
द. बिहार
उत्त्तर :राजस्थान
चंदनमल बैद राजस्थान के प्रथम वित्त मंत्री थे।

7. डूंगरपुर जिले में किस देवता का प्रसिद्ध मन्दिर है ?
अ. ब्रह्मा
ब. शिव
स. गणेश
द. इंद्र
उत्त्तर : शिव
डूंगरपुर जिले में शिव भगवान का प्रसिद्ध मन्दिर है।इस मन्दिर को देव सोमनाथ भी कहा जाता है। यह मन्दिर सोम नदी के तट पर स्थित है। इसका निर्माण विक्रम संवत 12 वीं शताब्दी में हुआ था।

8. नागौर जिले के टांकला में किस वस्तु का उत्पाद विशेष रूप से किया जाता है ?
अ. रजाई
ब. चद्दर
स. दरी
द. स्वेटर
उत्त्तर : दरी
नागौर जिले के टांकला में दरी, मकराना मार्बल का उत्पाद विशेष रूप से किया जाता।

9. एशिया की सबसे बड़ी उन की मण्डी राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
अ. जयपुर
ब. बीकानेर
स. जोधपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर : बीकानेर
एशिया की सबसे बड़ी उन की मण्डी राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है। भारत देश के कुल उत्पादित ऊन का 40% प्रतिशत ऊन राजस्थान में होता हैं।

10. राजस्थान के प्राच्य विदया प्रतिष्ठान की स्थापना कब की गई थी ?
अ. 1955
ब. 1950
स. 1945
द. 1960
उत्त्तर : 1950
राजस्थान के प्राच्य विदया प्रतिष्ठान जोधपुर में स्थित है। इसकी स्थापना 1950 में  की गई थी।

1 comment: