राजस्थान सामान्य ज्ञान
1. चारण कवि शिवदास गाडण ने किस ग्रंथ की रचना की थी ?
अ. अचलदास खींची री वचनिका
ब. राव जैतसी रो छंद
स. वंश भास्कर
द. बीसलदेव रासौ
उत्त्तर : अचलदास खींची री वचनिका
चारण कवि अचलदास खींची री वचनिका ग्रंथ की रचना की थी। इस ग्रंथ में मांडू के सुल्तान व गागरौन के शासक अचलदास खींची के मध्य हुये युद्ध (1423 ई) तथा गागरोन के खींची शासको के बारे में संक्षिप्त वर्णन किया गया हैं।
2. नरपति नाल्ह ने किस ग्रंथ की रचना की थी ?
अ. अचलदास खींची री वचनिका
ब. राव जैतसी रो छंद
स. वंश भास्कर
द. बीसलदेव रासौ
उत्त्तर : बीसलदेव रासौ
नरपति नाल्ह ने बीसलदेव रासौ ग्रंथ की रचना की थी। इस ग्रंथ में अजमेर के चौहान शासक बीसलदेव उर्फ़ विग्रहराज चतुर्थ एवं उनकी रानी (मालवा के राजा भोज की पुत्री) राजमति की प्रेमगाथा का वर्णन किया गया हैं।
3. राव जैतसी रो छंद ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
अ. नरपति नाल्ह
ब. शिवदास गाडण
स. सूर्यमल मिश्रण
द. बीठू सूजा
उत्त्तर : बीठू सूजा
राव जैतसी रो छंद ग्रंथ की रचना बीठू सूजा ने की थी। इस ग्रंथ में बीकानेर पर बाबर के पुत्र कामरान द्वारा किये गये आक्रमण एवं बीकानेर के शासक जैतसी (जैत्रसिंह) द्वारा उसे हराये जाने का वर्णन किया गया हैं।
4. सूर्यमल्ल मिश्रण किसके दरबारी थे ?
अ. उद्मसिंह
ब. रामसिंह
स. नाथूसिंह
द. जयसिंह
उत्त्तर : रामसिंह
सूर्यमल्ल मिश्रण बूंदी के हाडा शासक महाराव रामसिंह के दरबारी थे।
5. कवि सूर्यमल्ल मिश्रण ने किस ग्रंथ की रचना की थी ?
अ. अचलदास खींची री वचनिका
ब. राव जैतसी रो छंद
स. वंश भास्कर
द. बीसलदेव रासौ
उत्त्तर : वंश भास्कर
कवि सूर्यमल्ल मिश्रण ने वंश भास्कर ग्रंथ की रचना की थी। इस ग्रंथ की रचना 19वीं शताब्दी में की गई थी। इस ग्रंथ में पिंगल काव्य ग्रंथ में बूंदी राज्य का विस्तृत, ऐतिहासिक एवं उतरी भारत का इतिहास तथा राजस्थान में मराठा विरोधी भावना का उल्लेख किया गया हैं। वंश भास्कर को पूर्ण करने का कार्य इनके दत्तक पुत्र मुरारीदान ने किया था।
6. कविराज श्यामदास किसके दरबारी थे ?
अ. उद्मसिंह
ब. रामसिंह
स. सज्जनसिंह
द. जयसिंह
उत्त्तर : सज्जनसिंह
कविराज श्यामदास मेवाड़ के महाराजा सज्जनसिंह (शम्भूसिंह) के दरबारी थे।
7. वीर विनोद ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
अ. नरपति नाल्ह
ब. शिवदास गाडण
स. सूर्यमल मिश्रण
द. कविराज श्यामदास
उत्त्तर : कविराज श्यामदास
वीर विनोद ग्रंथ की रचना कविराज श्यामदास ने की थी। कविराज श्यामदास ने अपने इस विशाल ऐतिहासिक ग्रंथ की रचना मेवाड़ के महाराजा सज्जनसिंह के आदेश पर की थी। इस ग्रंथ में मेवाड़ के विस्तृत इतिहास सहित अन्य संबंधित रियासतो का वर्णन किया गया हैं।
8. किस ग्रंथ को केसर-ए-हिंद की उपाधि प्रदान की गई थी ?
अ. अचलदास खींची री वचनिका
ब. राव जैतसी रो छंद
स. वंश भास्कर
द. वीर विनोद
उत्त्तर : वीर विनोद
कविराज श्यामदास द्वारा लिखित वीर विनोद ग्रंथ को ब्रिटिश सरकार द्वारा केसर-ए-हिंद की उपाधि दी गई थी। श्यामदास को कविराज व महामहोपाध्याय की उपाधि से विभूषित किया गया था।
9. बयाना पर आक्रमण किसने किया था ?
अ. पृथ्वीराज चौहान
ब. महाराणा प्रताप
स. मोहम्मद गौरी
द. अकबर
उत्त्तर : मोहम्मद गौरी
बयाना पर आक्रमण मोहम्मद गौरी ने 1195 ई. में किया था।
10. किस राजा ने चित्तौड़ पर पुन शासन किया था ?
अ. अजयसिंह
ब. राणा हम्मीर
स. राणा कुंभा
द. राणा सांगा
उत्त्तर : राणा हम्मीर
राणा हम्मीर ने 1326 ई. में चित्तौड़ पर पुन शासन किया था।
No comments:
Post a Comment