Friday, 19 February 2016

क्विज -55

राजस्थान सामान्य ज्ञान

1. किस नगर का प्राचीन नाम अहिछत्रपुर था ?
अ. झुन्झुनू
ब. भीलवाड़ा
स. नागौर
द. सीकर
उत्त्तर : नागौर
नागौर नगर का प्राचीन नाम अहिछत्रपुर था। नागौर पर  समय-समय पर नागवंश, परमरवंश एवम् मुगल वंश का शासन रहा हैं।

2. सूफी संत हमीदुद्दीन नागौरी की दरगाह कहा स्थित हैं ?
अ. झुन्झुनू
ब. भीलवाड़ा
स. नागौर
द. सीकर
उत्त्तर : नागौर
सूफी संत हमीदुद्दीन नागौरी की दरगाह नागौर में स्थित हैं। संत हमीदुदीन नागौरी की दरगाह हिन्दू-मुस्लिम सद्भाव के लिए जानी जाती हैं।

3. अमरसिंह राठौड़ की छतरी कहा पर स्थित हैं ?
अ. झुन्झुनू
ब. भीलवाड़ा
स. नागौर
द. सीकर
उत्त्तर : नागौर
अमरसिंह राठौड़ की 16 कलात्मक खंभो से निर्मित अमरसिंह राठौड़ की छतरी नागौर में स्थित हैं।

4. श्रीनाथजी का वैष्णव मन्दिर कहा पर स्थित हैं ?
अ. आमेर
ब. नाथद्वारा
स. थानागाजी
द. नीम का थाना
उत्त्तर :  नाथद्वारा
श्रीनाथजी का वैष्णव मन्दिर राजसमंद जिले के बनास नदी के किनारे पर बसे नाथद्वारा में स्थित हैं। पुष्टिमार्गीय वैष्णवो का यह प्रमुख तीर्थस्थल हैं।यह कृष्ण की उपासना के बालरूप में जानी जाती हैं।

5.  श्रीनाथजी की मूर्ति किसके द्वारा नाथद्वारा में प्रतिष्ठापित कराई गई थी ?
अ. औरंगजेब
ब. राजसिंह
स. जहांगीर
द. रामसिंह
उत्त्तर : राजसिंह
श्रीनाथजी की मूर्ति महाराजा राजसिंह के द्वारा नाथद्वारा में प्रतिष्ठापित कराई गई थी। औरंगजेब की कट्टर धार्मिक नीति के कारण श्रीनाथजी की मूर्ति मथुरा से नाथद्वारा में लाई गई थी।

6.  बूंदी नगर की स्थापना किसने की थी ?
अ. राव दवा
ब. बरसिंह
स. राव जोधा
द. शत्रुशाल
उत्त्तर : राव दवा
बूंदी नगर की स्थापना राव दवा ने 13वीं शताब्दी में की थी।

7. तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था ?
अ. राव दवा
ब.  राव बरसिंह
स. राव जोधा
द. शत्रुशाल
उत्त्तर :  राव बरसिंह
तारागढ़ दुर्ग का निर्माण राव राजा बरसिंह ने 14वीं शताब्दी में शुरू करवाया था। यह दुर्ग बूंदी में स्थित हैं।

8.  धरमत की लड़ाई (1658) में कौनसा शासक मारा गया था ?
अ. राव दवा
ब.  राव बरसिंह
स. राव जोधा
द. शत्रुशाल
उत्त्तर : शत्रुशाल
धरमत की लड़ाई (1658) में बूंदी के शासक शत्रुशाल हाडा मुग़ल उत्त्तराधिकार युद्ध के दौरान मारा गया था।

9.  बीकानेर की स्थापना किसने की थी ?
अ. राव दवा
ब.  राव बरसिंह
स. राव बिका
द. राव जोधा
उत्त्तर : राव बिका
बीकानेर की स्थापना राव बिका ने 15वीं शताब्दी में की थी।

10.  जूनागढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था ?
अ. रामसिंह
ब.  राव बरसिंह
स.  रायसिंह
द. राव जोधा
उत्त्तर : रायसिंह
जूनागढ़ दुर्ग का निर्माण रायसिंह ने 16वीं शताब्दी में करवाया था।

No comments:

Post a Comment