Saturday, 6 February 2016

क्विज -49

राजस्थान सामान्य ज्ञान
1. बिजोलिया कृषक आंदोलन कहा पर हुआ था ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. भीलवाड़ा
द. उदयपुर
उत्त्तर : भीलवाड़ा
बिजोलिया कृषक आंदोलन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हुआ था। बिजोलिया कृषक आंदोलन भारत का पहला अहिंसात्मक आंदोलन था। इस आंदोलन का नेतृत्व विजयसिंह पथिक ने किया था।

2. झाड़शाही सिक्के किस वंश द्वारा प्रचलित सिक्के कहलाते हैं ?
अ. गुलाम वंश
ब. मौर्य वंश
स. कच्छावाहा वंश
द.  चौहान वंश
उत्त्तर : कच्छवाहा वंश
झाड़शाही सिक्के जयपुर के कच्छवाहा वंश द्वारा प्रचलित सिक्के कहलाते हैं।

3. मेवाड़ के टकसाल में किसके निर्मित सिक्के होते थे ?
अ. सोना
ब. चाँदी
स. तांबा
द. लोहा
उत्त्तर : तांबा
मेवाड़ के टकसाल में तांबे निर्मित सिक्के होते थे। इन्हें ढींगला, त्रिशूला, व भिवाड़ी भी कहते हैं।

4.  मिट्टी का किला कहा पर स्थित हैं ?
अ. भरतपुर
ब. जोधपुर
स. भीलवाड़ा
द. उदयपुर
उत्त्तर : भरतपुर
मिट्टी का किला राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित हैं।

5. इसरलाइट का निर्माण किसने करवाया था ?
अ. सवाई मानसिंह
ब.  सवाई ईश्वर सिंह
स. सवाई उदयसिंह
द.  सवाई जयसिंह
उत्त्तर : सवाई ईश्वर सिंह
इसरलाइट का निर्माण सवाई ईश्वर सिंह ने जयपुर में करवाया था।

6. सितारहिंद की उपाधि किसे प्रदान की गई थी ?
अ. सवाई मानसिंह
ब.  सवाई ईश्वर सिंह
स.  रामसिंह द्वितीय
द.   जयसिंह द्वितीय
उत्त्तर : रामसिंह द्वितीय
ब्रिटिश सरकार ने रामसिंह द्वितीय को  सितारहिंद की उपाधि प्रदान की गई थी।

7. हिन्दू सुरताण की उपाधि किसे प्रदान की गई थी ?
अ. अकबर
ब. कुंभा
स. सांगा
द. पृथ्वीराज
उत्त्तर : कुंभा
समकालीन मुस्लिम शासको ने कुंभा को हिन्दू सुरताण की उपाधि प्रदान की थी।

8. बाडोली में राजा का निधन हुआ था ?
अ. अकबर
ब. बाबर
स. महाराणा प्रताप
द. पृथ्वीराज चौहान
उत्त्तर : महाराणा प्रताप
महाराणा प्रताप का निधन बाडोली में हुआ था तथा बाडोली में ही महाराणा प्रताप का शाही स्मारक भी हैं।

9.  पायलट योजना सबसे पहले किस राज्य में चलाई गई थी ?
अ. हरियाणा
ब. राजस्थान
स. बिहार
द. मध्यप्रदेश
उत्त्तर : राजस्थान
पायलट योजना सबसे पहले राजस्थान  राज्य के सीकर एवं अजमेर जिले में चलाई गई थी।

10. राजस्थान में राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान कहा पर स्थित हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. भीलवाड़ा
द. उदयपुर
उत्त्तर : जयपुर
राजस्थान में राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान जयपुर में स्थित हैं। इस संस्थान की स्थापना 1988 में की गई थी।

No comments:

Post a Comment