Thursday, 4 February 2016

क्विज - 47

राजस्थान सामान्य ज्ञान

1. हम्मीरायण ग्रंथ में किस रियासत के शासको का वर्णन किया गया हैं ?
अ. जोधपुर
ब. जालौर
स. उदयपुर
द. अलवर
उत्त्तर : जालौर
हम्मीरायण ग्रंथ में जालौर रियासत के शासको का वर्णन किया गया हैं। इस ग्रंथ के रचयिता पद्मनाथ थे।

2. कवि कल्लोल ने किस ग्रंथ की रचना की थी ?
अ. सुरस प्रकास
ब. ढोला मारू रा दूहा
स. हम्मिरायण
द. मुहणौत नैणसी री ख्यात
उत्त्तर : ढोला मारू रा दूहा
कवि कल्लोल ने ढोला मारू रा दूहा ग्रंथ की रचना की थी। इस ग्रंथ में गागरोन के शासक ढोला व मारवण के प्रेम प्रसंग का वर्णन हैं।

3. किस ग्रंथ में जोधपुर के राठौड़ वंश का वर्णन किया गया हैं ?
अ. सुरस प्रकास
ब. ढोला मारू रा दूहा
स. हम्मिरायण
द. मुहणौत नैणसी री ख्यात
उत्त्तर : सुरस प्रकास
सुरस प्रकास ग्रंथ में जोधपुर के राठौड़ वंश का वर्णन किया गया हैं। इस ग्रंथ में राठौड़ वंश के प्रारंभ से लेकर महाराजा अभयसिंह के समय तक की घटनाओ का वर्णन किया गया है। इस ग्रंथ के रचयिता जोधपुर महाराजा अभयसिंह के कवि करणीदास कविया हैं।

4. किस ग्रंथ में मारवाड़ रियासत का वर्णन किया गया हैं ?
अ. सुरस प्रकास
ब. ढोला मारू रा दूहा
स. हम्मिरायण
द. अ. सुरस प्रकास
ब. ढोला मारू रा दूहा
द. मुहणौत नैणसी री ख्यात
उत्त्तर : मुहणौत नैणसी री ख्यात
मुहणौत नैणसी री ख्यात ग्रंथ में मारवाड़ रियासत का वर्णन किया गया हैं। मारवाड़ रा परगना री विगत को राजस्थान का गजेटियर कहा जाता हैं।

5. पद्मावत महाकाव्य के लेखक कौन हैं ?
अ. नल्लसिंह भट्ट
ब. मलिक मोहम्मद जायसी
स. करणीदास कविया
द. कवि कल्लोल
उत्त्तर : मलिक मोहम्मद जायसी
पद्मावत महाकाव्य के लेखक मलिक मोहम्मद जायसी हैं। यह महाकाव्य 1540 ई.में लिखा गया था। इस महाकाव्य में अलाउदीन ख़िलजी एवं मेवाड़ शासक रावल रतनसिंह के मध्य 1301 ई. में हुये युद्ध का वर्णन हैं।

6. कवि नल्लीसिंह भट्ट ने किस ग्रंथ की रचना की थी ?
अ. सुरस प्रकास
ब. ढोला मारू रा दूहा
स. विजयपाल रासौ
द. अ. सुरस प्रकास
उत्त्तर : विजयपाल रासौ
कवि नल्लीसिंह भट्ट ने विजयपाल रासौ ग्रंथ की रचना की थी। इस ग्रंथ में विजयगढ़ (करौली) के शासक विजयपाल यादव की दिग्विजयो का वर्णन किया गया हैं।

7. हमीर हठ ग्रंथ के लेखक कौन हैं ?
अ. नल्लसिंह भट्ट
ब. मलिक मोहम्मद जायसी
स. करणीदास कविया
द.  कवि चंद्रशेखर
उत्त्तर : कवि चंद्रशेखर
हमीर हठ ग्रंथ के लेखक राव सुर्जन हाडा के आश्रित कवि चंद्रशेखर ने की थी।

8. बातां री फुलवारी ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
अ. नल्लसिंह भट्ट
ब. मलिक मोहम्मद जायसी
स. विजयदान देथा
द.  कवि चंद्रशेखर
उत्त्तर : विजयदान देथा
बातां री फुलवारी ग्रंथ की रचना विजयदान देथा ने की थी। इस रचना में राजस्थानी लोक कलाओ का संग्रह हैं।

9. ढोला मारवणी री चौपाई (चडपही)ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
अ. नल्लसिंह भट्ट
ब. कवि हरराज
स. विजयदान देथा
द.  कवि चंद्रशेखर
उत्त्तर : कवि हरराज
ढोला मारवणी री चौपाई (चडपही)ग्रंथ की रचना कवि हरराज ने की थी। इस ग्रंथ की रचना जैसलमेर के यादवी वंशी शासको के मनोरंजन के लिए की गई थी।

10. चेतावनी रा चूंगट्या की रचना किसने की थी ?
अ. सागरमल गोपा
ब. ठाकुर केसरीसिंह बाहरठ
स. अमीर खुसरो
द. श्यामलाल वर्मा
उत्त्तर : ठाकुर केसरीसिंह बाहरठ
चेतावनी रा चूंगट्या की रचना केसरीसिंह बाहरठ की थी। राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर केसरीसिंह बाहरठ ने इन दोहो के माध्यम से मेवाड़ महाराणा फतेहसिंह को वर्ष 1903 के लॉर्ड कर्जन के दिल्ली दरबार में जाने से रोका था।

No comments:

Post a Comment