Saturday, 6 February 2016

क्विज -50

राजस्थान सामान्य ज्ञान

1. ढुंढार राज्य की स्थापना किसने की थी ?
अ. रामसिंह
ब. दुलहराय
स. रामलाल
द. दीनदयाल चौहान
उत्त्तर : दुलहराय
ढुंढार राज्य की स्थापना कच्छवाहा वंश के राजा दुलहराय ने 1137 ई. में की थी।

2. अलाउदीन ख़िलजी के हाथो कौन परास्त हुआ था ?
अ. बाबर
ब.  रतनसिंह
स. खेमसिंह
द. रामसिंह
उत्त्तर : रतनसिंह
अलाउदीन ख़िलजी के हाथो राणा रतनसिंह 1303 ई. में परास्त हुआ था।

3. कौनसा शहर तश्तरीनुमा  बेसिन में बसा हुआ हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. उदयपुर
द. धौलपुर
उत्त्तर : उदयपुर
उदयपुर शहर तश्तरीनुमा  बेसिन में बसा हुआ हैं।

4. खगोलशास्त्र एवं नगर नियोजन के लिए विश्वभर में कौनसा शहर विख्यात हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. उदयपुर
द. धौलपुर
उत्त्तर : जयपुर
जयपुर शहर अपनी सांस्कृतिक परंपरा एवं वैज्ञानिक धरोहर तथा खगोलशास्त्र एवं नगर नियोजन के लिए विश्वभर में विख्यात हैं।

5. कौनसा शहर बालू पत्थर से निर्मित चट्टानी मैदान पर स्थित हैं ?
अ. जयपुर
ब. जैसलमेर
स. उदयपुर
द. धौलपुर
उत्त्तर : जैसलमेर
जुरेसिक काल के बालू पत्थर से निर्मित चट्टानी मैदान पर जैसलमेर शहर स्थित हैं।

6. छप्पनिया अकाल किस वर्ष पड़ा था ?
अ. 1950
ब. 1952
स. 1954
द. 1956
उत्त्तर : 1956
राजस्थान में छप्पनिया अकाल 1956 वि.सवंत में पड़ा था।

7. मीराबाई के पति का क्या नाम था ?
अ. उदयसिंह
ब. भोजराज
स. शक्तिसिंह
द. अरविंदजी
उत्त्तर : भोजराज
मीराबाई के पति का नाम भोजराज था। भोजराज के पिता महाराणा सांगा थे।

8. मत्स्य संघ की स्थापना कब हुई थी ?
अ. 15 मई 1945
ब. 17 मार्च 1948
स. 21 जून 1950
द. 1 जुलाई 1955
उत्त्तर : 17 मार्च 1948
मत्स्य संघ की स्थापना 17 मार्च 1948 को हुई थी। मत्स्य संघ को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, व करौली आदि रियासतो को मिलाकर मत्स्य संघ की स्थापना की गई थी।

9. दी कृष्णा मिल किसकी मिल हैं ?
अ. चीनी
ब. वस्त्र
स. तेल
द. आटा
उत्त्तर : वस्त्र
दी कृष्णा मिल वस्त्रो की मिल हैं। यह मिल राजस्थान की प्रथम सूती वस्त्रो की मिल हैं।

10. राजस्थान में सर्वाधिक राजमार्ग किस जिले से निकलते हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. अजमेर
द. धौलपुर
उत्त्तर : अजमेर
राजस्थान में सर्वाधिक 5 राजमार्ग अजमेर जिले से निकलते हैं।

No comments:

Post a Comment