Tuesday, 23 February 2016

क्विज -57

राजस्थान सामान्य ज्ञान
1. राजेश्वर मन्दिर का निर्माण किसने करवाया था ?
अ. मोहम्मद गौरी
ब. खोखर
स. राजराजा प्रथम
द. जहांगीर
उत्त्तर :राजराजा प्रथम
राजेश्वर मन्दिर का निर्माण राजराजा प्रथम ने करवाया था
। यह मन्दिर तंजौर में स्थित हैं।

2. किस राष्ट्रकूट शासक ने पहाड़ी काटकर एलौरा में किसका मन्दिर बनवाया था ?
अ. श्रीराम
ब. विष्णु
स. कैलाशनाथ
द. ब्रह्मा
उत्त्तर : कैलाशनाथ
कृष्ण प्रथम राष्ट्रकूट शासक ने पहाड़ी काटकर एलौरा में कैलाशनाथ का  मन्दिर बनवाया था।

3. गुलाम वंश की स्थापना किसने की ?
अ. मोहम्मद गौरी
ब. खोखर
स. राजराजा प्रथम
द. कुतुबुदिन ऐबक
उत्त्तर : कुतुबुदिन ऐबक
गुलाम वंश की स्थापना कुतुबुदिन ऐबक ने 1206 ई. में की थी।

4. कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ?
अ. मोहम्मद गौरी
ब. खोखर
स. राजराजा प्रथम
द. कुतुबुदिन ऐबक
उत्त्तर : कुतुबुदिन ऐबक
कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण कुतुबुदिन ऐबक ने करवाया था। कुतुबुदिन ऐबक की मृत्यु चौगान खेलते समय हुई थी ?

5. ख़िलजी वंश की स्थापना किसने की थी ?
अ. मोहम्मद गौरी
ब. जलालुदीन फिरोज ख़िलजी
स. राजराजा प्रथम
द. कुतुबुदिन ऐबक
उत्त्तर : जलालुदीन फिरोज ख़िलजी
ख़िलजी वंश की स्थापना जलालुदीन फिरोज ख़िलजी ने 13 जून 1290 ई. में की थी। इनकी हत्या अलाउदीन ख़िलजी ने की थी।

6. दीवाने-ऐ-खेरात की स्थापना किसने की थी ?
अ. मोहम्मद गौरी
ब. अलाउदीन ख़िलजी
स. फिरोजशाह तुगलक
द. पृथ्वीराज चौहान
उत्त्तर : फिरोजशाह तुगलक
दीवाने-ऐ-खेरात की स्थापना फिरोजशाह तुगलक ने को थी। क्योकि फिरोजशाह तुगलक दान-दक्षिणा में अधिक विश्वास रखते थे।

7. विजयनगर साम्राज्य का पहला वंश किस नाम से जाना जाता हैं ?
अ. चालुक्य
ब. मौर्य
स. संगम
द. कछवाहा
उत्त्तर : संगम
विजयनगर साम्राज्य का पहला वंश संगम वंश के नाम से जाना जाता हैं। क्योकि हरिहर एवं बुक्का के पिता का नाम संगम था।

8. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी ?
अ. मोहम्मद गौरी
ब. अलाउदीन ख़िलजी
स. फिरोजशाह तुगलक
द. हरिहर एवं बुक्का
उत्त्तर : हरिहर एवं बुक्का
विजयनगर साम्राज्य की स्थापना  हरिहर एवं बुक्का ने संत माधव विचारण्य के प्रभाव में आने के बाद की थी।

9. संगम वंश का प्रमुख शासक कौन था ?
अ. संगम
ब. हरिहर एवं बुक्का
स. देवराय प्रथम
द. कृष्णदेव राय
उत्त्तर : देवराय प्रथम
संगम वंश का प्रमुख शासक देवराय प्रथम था। देवराय प्रथम ने तुंगभद्रा नदी पर बांध का निर्माण भी करवाया था।

10. पेदन्ना किसके राजकवि थे ?
अ. ओली कुतुबशाह
ब. देवराय प्रथम
स. जहांगीर
द. कृष्णदेव राय
उत्त्तर : कृष्णदेव राय
पेदन्ना कृष्णदेव राय के राजकवि थे। कृष्णदेव राय विजयनगर के राजा थे। कृष्णदेव राय को विजयनगर का आंध पितामह भी कहा जाता हैं।

No comments:

Post a Comment