Monday, 8 February 2016

क्विज -51

राजस्थान सामान्य ज्ञान

1. बिहारी सतसई नामक ग्रंथ किसने लिखा था ?
अ. बांकीदास
ब. बिहारीदास
स. रामदास
द. देवदास
उत्त्तर : बिहारीदास
बिहारी सतसई नामक ग्रंथ बिहारीदास ने लिखा था। बिहारीदास जयपुर महाराज मिर्जा राजा जयसिंह के प्रसिद्ध दरबारी थे। बिहारीदास द्वारा ब्रजभाषा में रचित यह प्रसिद्ध ग्रंथ श्रृंगार रस की उत्कृष्ट रचना हैं।

2. बांकीदास री ख्यात के लेखक कौन हैं ?
उदयोतन सूरी किस ग्रंथ की रचना की थी ?
अ. बांकीदास
ब. बिहारीदास
स. रामदास
द. देवदास
उत्त्तर : बांकीदास
बांकीदास री ख्यात के लेखक महाकवि बांकीदास हैं। बांकीदास जोधपुर महाराजा मानसिंह के काव्य गुरु थे। बांकीदास द्वारा रचित यह ख्यात राजस्थान का इतिहास जानने का प्रमुख़ स्त्रोत हैं। बांकीदास की एक अन्य रचना बांकीदास की बातां में राजपूत वंशो से संबंधित लगभग 2000 लघु कथाओ का संग्रह हैं।

3. उदयोतन सूरी किस ग्रंथ की रचना की थी ?
अ. सतसई
ब.  बाँकीदास री ख्यात
स. हमीर हठ
द. कुवलयमाला
उत्त्तर : कुवलयमाला
उदयोतन सूरी 8वीं शताब्दी में कुवलयमाला ग्रंथ की रचना  की थी।

4. वेलि कृष्ण रुक्मणी री नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
अ. बांकीदास
ब. बिहारीदास
स. पृथ्वीराज
द. देवदास
उत्त्तर : पृथ्वीराज
वेलि कृष्ण रुक्मणी री नामक ग्रंथ की रचना पृथ्वीराज ने की थी। पृथ्वीराज मुगल सम्राट अकबर के दरबारी नवरत्नों में से एक थे। पृथ्वीराज बीकानेर के महाराजा रायसिंह के छोटे भाई थे।पृथ्वीराज द्वारा रचित डिंगल भाषा के इस प्रसिद्ध ग्रंथ में श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी के विवाह की कथा का वर्णन किया गया हैं।

5.  सिरोही राज्य का इतिहास किसने लिखा था ?
अ. सागरमल गोपा
ब. रामनरेश नारायण
स. प. गौरीशंकर हीराचंद ओझा
द. दीनदयाल शर्मा
उत्त्तर : प. गौरीशंकर हीराचंद ओझा
सिरोही राज्य का इतिहास प. गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने लिखा था।

6. अलबरूनी ने किस ग्रंथ की रचना की थी ?
अ. तारीख-ए-अलाई
ब. तारीख-उल-हिंद
स. तारीख-ए-फिरोजशाही
द. तारीख-ए-अब्दुल
उत्त्तर : तारीख-उल-हिंद
अलबरूनी ने तारीख-उल-हिंद नामक ग्रंथ की रचना की थी। यह ग्रंथ 1000 ई. के आस-पास लिखा गया था। इस ग्रंथ में राजस्थान की सामाजिक व आर्थिक स्थिति के बारे में बताया गया हैं।

7. तारीख-ए-अलाई (खजाइन उल फुतूह) नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
अ. अमीर खुसरो
ब. पृथ्वीराज
स. कबीरदास
द. रामगोपाल वर्मा
उत्त्तर : अमीर खुसरो
तारीख-ए-अलाई  (खजाइन उल फुतूह) नामक ग्रंथ की रचना अमीर खुसरो ने की थी। इस ग्रंथ में अलाउदीन ख़िलजी एवं मेवाड़ में राणा रतनसिंह के मध्य सन 1303 में हुये युद्ध व रानी पद्मिनी के जौहर का वर्णन किया गया हैं।

8. तारीख-ए-फिरोजशाही नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
अ. अमीर खुसरो
ब. पृथ्वीराज
स. जियाउदीन बरनी
द. रामगोपाल वर्मा
उत्त्तर : जियाउदीन बरनी
तारीख-ए-फिरोजशाही नामक ग्रंथ की रचना जियाउदीन बरनी ने की थी। इस ग्रंथ में रणथंभौर पर हुए मुस्लिम आक्रमणों का वर्णन किया गया हैं।

9. अब्बास खां सरवानी ने किस ग्रंथ की रचना की थी ?
अ. तारीख-ए-अलाई
ब. तारीख-उल-हिंद
स. तारीख-ए-शेरशाही
द. तारीख-ए-अब्दुल
उत्त्तर : तारीख-ए-अब्दुल
अब्बास खां सरवानी ने तारीख-ए-शेरशाही नामक ग्रंथ की रचना की थी। इस ग्रंथ में शेरशाह सूरी एवं मारवाड़ के शासक राव मालदेव में मध्य सन 1544 में हुए गिरी सुमेल के युद्ध का वर्णन किया गया हैं। सरवानी इस युद्ध का प्रत्यक्षदर्शी था।

10. जयपुर के महाराजा प्रतापसिंह कच्छवाह द्वारा रचित काव्य ग्रंथो का संकलन किस ग्रंथ में हैं ?
अ. कुवलयमाला
ब. ब्रजनिधि ग्रंथावलि
स. वेलि कृष्ण रुक्मणी री
द. बांकीदास री ख्यात
उत्त्तर : ब्रजनिधि ग्रंथावलि
जयपुर के महाराजा प्रतापसिंह कच्छवाह द्वारा रचित काव्य ग्रंथो का संकलन ब्रजनिधि ग्रंथावलि नामक ग्रंथ में हैं। ये ब्रजनिधि के नाम से संगीत काव्य की रचना करते थे।

No comments:

Post a Comment