Saturday, 13 February 2016

क्विज -53

राजस्थान सामान्य ज्ञान
1. ऋषभदेव जी का मन्दिर कहा स्थित हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. पाली
द. उदयपुर
उत्त्तर : उदयपुर
ऋषभदेव जी का मन्दिर उदयपुर की खरवाडा तहसील में स्थित हैं।

2. किस जाति के लोग ऋषभदेव जी को काळजी कहते हैं ?
अ. ब्राह्मण
ब. जैन
स. भील
द. मीणा
उत्त्तर : भील
भील जाति के लोग ऋषभदेव जी को काळजी कहते हैं। क्योकि ऋषभदेव जी की मूर्ति काले पत्थर की बनी हुई हैं। ऋषभदेव जी की मूर्ति पर श्रदालु केसर चढ़ाते हैं तथा इसका लेप करते हैं। इसलिए ऋषभदेव जी को केसरियानाथ भी कहा जाता हैं।

3. करौली नगर को किसने बसाया था ?
अ. रामसिंह
ब. नाथूसिंह
स. अर्जुनसिंह
द. दयालसिंह
उत्त्तर : अर्जुनसिंह
करौली नगर को यदुवंशी शासक अर्जुनसिंह ने बसाया था।

4. दीवान-ए-आम महल कहा पर स्थित हैं ?
अ. जयपुर
ब. जोधपुर
स. करौली
द. उदयपुर
उत्त्तर : करौली
दीवान-ए-आम महल करौली में स्थित हैं। इसका निर्माण गोपालपाल ने करवाया था।

5. राजस्थान के खजुराहो के नाम से कौनसा नगर प्रसिद्ध हैं ?
अ. आमेर
ब. किराडू
स. बानसूर
द. केशवरायपाटन
उत्त्तर : किराडू
राजस्थान के खजुराहो के नाम से किराडू नगर प्रसिद्ध हैं। किराडू नगर बाड़मेर जिले से 32 किमी की दुरी पर स्थित हैं।यहां का सोमेश्वर मन्दिर शिल्पकला के लिए विख्यात हैं।

6. किशनगढ़ की स्थापना किसने की थी ?
अ. रामसिंह
ब. नाथूसिंह
स. अर्जुनसिंह
द. किशनसिंह
उत्त्तर : किशनसिंह
किशनगढ़ की स्थापना जोधपुर के शासक उदयसिंह के पुत्र किशनसिंह ने 1611ई. में की थी।किशनगढ़ अजमेर जिले के जयपुर मार्ग पर स्थित हैं।

7. केशवरायपाटन नगर की स्थापना किसने की थी ?
अ. रामसिंह
ब. शत्रुशाल
स. अर्जुनसिंह
द. किशनसिंह
उत्त्तर : शत्रुशाल
केशवरायपाटन नगर की स्थापना बूंदी नरेश शत्रुशाल ने 17वीं शताब्दी में की थी। केशवरायपाटन नगर बूंदी जिले की चंबल नदी के किनारे पर स्थित हैं।

8. कोटा नगर की स्थापना किसने की थी ?
अ. शत्रुशाल
ब. जैतसी
स. शिशुपाल
द. नागपाल
उत्त्तर : जैतसी
कोटा नगर की स्थापना बूंदी के शासक समरसी के पुत्र जैतसी ने 13वीं शताब्दी में की थी।

9.  जैतसी ने किसे हराकर कोटा की स्थापना की थी ?
अ. शत्रुपाल
ब. माधोराजसिंह
स. काटिया भील
द. नाथूसिंह
उत्त्तर : काटिया भील
जैतसी ने कोटा के स्थानीय शासक काटिया भील को हराकर उसके नाम से कोटा की स्थापना की थी।

10. कौलवी की गुफाएं किन विहारों के लिए प्रसिद्ध हैं ?
अ. भील
ब. बौद्ध
स. मुस्लिम
द. ब्राह्मण
उत्त्तर : बौद्ध
कौलवी की गुफाएं बौद्ध विहारों के लिए प्रसिद्ध हैं। यह गुफाएं 5वीं व 7वीं शताब्दी के मध्य निर्मित हैं। यह गुफाएं झालावाड़ जिले के डग कस्बे के समीप स्थित हैं।

No comments:

Post a Comment