Tuesday, 23 February 2016

क्विज -59

राजस्थान सामान्य ज्ञान
1. जजिया कर को किस शासक ने समाप्त किया था ?
अ. शाहजहाँ
ब. बीरबल
स. अकबर
द. जहांगीर
उत्त्तर : अकबर
जजिया कर को अकबर ने समाप्त किया था। जजिया कर सिर्फ हिन्दू धर्म के लोगो से लिया जाता था। जजिया कर को 1679 ई. में औरंगजेब ने लागु किया था।

2. अफ़ग़ान सत्ता की स्थापना किसने की थी ?
अ. अकबर
ब. शाहजहाँ
स. शेरशाह सूरी
द. बाबर
उत्त्तर : शेरशाह सूरी
अफ़ग़ान सत्ता की स्थापना शेरशाह सूरी ने बिलग्राम युद्ध जीतने के बाद की थी। बिलग्राम युद्ध को कन्नौज युद्ध के नाम से भी जाना जाता हैं।

3. कछवाहों के साथ सर्वप्रथम किस राजा ने वैवाहिक संबंध स्थापित किये ?
अ. अकबर
ब. शाहजहाँ
स. शेरशाह सूरी
द. बाबर
उत्त्तर : अकबर
कछवाहों के साथ सर्वप्रथम अकबर ने वैवाहिक संबंध स्थापित किये।अकबर ने पंचमहल का निर्माण किया जो बिल्कुल बौद्ध विहार की तरह हैं।

4. एतामद-उद दौला का मकबरा किसने बनवाया था ?
अ. अकबर
ब. शाहजहाँ
स. नूरजहाँ
द. बाबर
उत्त्तर : नूरजहाँ
एतामद-उद दौला का मकबरा नूरजहाँ ने बनवाया था। एतामद-उद दौला का मकबरा आगरा में स्थित हैं।

5. दीन पनाह नगर की स्थापना किसने की थी ?
अ. हुमायूँ
ब. शाहजहाँ
स. नूरजहाँ
द. बाबर
उत्त्तर : हुमायूँ
दीन पनाह नगर की स्थापना हुमायूँ ने की थी। हुमायूँ ने सप्ताह के सातो दिनों को अलग-अलग करवाया था।

6. बुलंद दरवाजे का निर्माण कब पूरा हुआ था ?
अ. 1555
ब. 1560
स. 1750
द. 1575
उत्त्तर : 1575
बुलंद दरवाजे का निर्माण अकबर ने करवाया था। बुलंद दरवाजे का निर्माण कार्य 1575 ई. में पूरा हुआ था।

7. दास प्रथा किसने समाप्त की थी ?
अ. हुमायूँ
ब. शाहजहाँ
स. नूरजहाँ
द. अकबर
उत्त्तर : अकबर
दास प्रथा अकबर ने 1562 में समाप्त की थी।

8. सलहर के युद्ध में मुग़ल सेना को किसने हराया था ?
अ. जहांगीर
ब. हुमायूँ
स. महाराणा प्रताप
द. शिवाजी
उत्त्तर : शिवाजी
सलहर के युद्ध 1672 ई.में हुआ था। शिवाजी ने सलहर के युद्ध में मुग़ल सेना को हरा दिया था।

9. कृषक दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता हैं ?
अ. 23 दिसंबर
ब. 1 जनवरी
स. 12 जुलाई
द. 6 मार्च
उत्त्तर : 23 दिसंबर
कृषक दिवस प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता हैं।कृषक दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता हैं। स्व. चौधरी चरण सिंह को कृषको का मसीहा कहा जाता हैं।

10. राजस्थान के चेरापूंजी के नाम से किस जिले को जाना जाता हैं ?
अ. जयपुर
ब. झालावाड़
स. भरतपुर
द. उदयपुर
उत्त्तर : झालावाड़
राजस्थान के चेरापूंजी के नाम से झालावाड़ जिले को जाना जाता हैं।

No comments:

Post a Comment