राजस्थान सामान्य ज्ञान
1. सुर्जन चरित्र नामक ग्रन्थ के लेखक कौन हैं ?
अ. नयनचंद्र सूरी
ब. चंद्रशेखर
स. भट्ट सदाशिव
द. कल्याणमल
उत्त्तर : चंद्रशेखर
सुर्जन चरित्र नामक ग्रन्थ के लेखक कवि चंद्रशेखर हैं। इस ग्रन्थ में बूंदी रियासत के के शासक राव सुर्जन हाडा के चरित्र का वर्णन किया गया हैं।
2. हम्मीर महाकाव्य के लेखक कौन हैं ?
अ. नयनचंद्र सूरी
ब. चंद्रशेखर
स. भट्ट सदाशिव
द. कल्याणमल
उत्त्तर : नयनचंद्र सूरी
हम्मीर महाकाव्य के लेखक नयनचंद्र सूरी हैं। इस महाकाव्य में रणथंभौर के चौहान शासको विशेषकर राव हम्मीर देव चौहान की वीरता एवं उसका अलाउदीन ख़िलजी के साथ हुए युद्ध का वर्णन हैं
3. एकलिंग महात्म्य के लेखक कौन हैं ?
अ. कबीरदास
ब. कान्हा व्यास
स. राणा कुंभा
द. जयमल
उत्त्तर : कान्हा व्यास
एकलिंग महात्म्य के लेखक कान्हा व्यास हैं। कान्हा व्यास मेवाड़ महाराणा कुंभा के दरबारी थे। इसमें मेवाड़ के सिसोदिया वंश की वंशावली के बारे में बताया गया हैं।
4. भट्टी काव्य के लेखक कौन हैं ?
अ. राणा कुंभा
ब. सदाशिव
स. भट्टी
द. कान्हा व्यास
उत्त्तर : भट्टी
भट्टी काव्य के लेखक महाकवि भट्टी हैं। इस काव्य में 15वीं सदी के जैसलमेर राजा के सामाजिक व राजनीतिक जीवन का वर्णन हैं।
5. राजविनोद ग्रंथ के लेखक कौन हैं ?
अ. भट्ट सदाशिव
ब. कान्हा व्यास
स. कबीरदास
द. रामदास
उत्त्तर : भट्ट सदाशिव
राजविनोद ग्रंथ के लेखक भट्ट सदाशिव हैं। यह ग्रंथ बीकानेर के राव कल्याणमल के समय 16वीं शताब्दी में रचित ग्रंथ हैं। इस ग्रंथ में बीकानेर राज्य के सामाजिक, राजनीती व आर्थिक जीवन का वर्णन मिलता हैं।
6. करमचंद वंशोत्कीर्तन काव्य के लेखक कौन हैं ?
अ. कान्हा व्यास
ब. जयसोम
स. रणछोड़ भट्ट
द. कालिदास
उत्त्तर : जयसोम
करमचंद वंशोत्कीर्तन काव्य के लेखक जयसोम हैं। इस काव्य में बीकानेर रियासत के शासको का वर्णन हैं।
7. रणछोड़दास भट्ट ने कौनसा ग्रंथ लिखा था ?
अ. करमचंद वंशोत्कीर्तन ग्रंथ
ब. राजविनोद ग्रंथ
स. अमरकाव्य वंशावली ग्रंथ
द. हम्मीर ग्रंथ
उत्त्तर : अमरकाव्य वंशावली ग्रंथ
रणछोड़दास भट्ट ने अमरकाव्य वंशावली नामक ग्रंथ की रचना की थी। इस ग्रंथ में मेवाड़ सिसोदिया शासको की उपलब्धियों का वर्णन हैं।
8. किस ग्रंथ में जालौर के वीर सोनगरा चौहान शासक कान्हड़देवे व अलाउदीन ख़िलजी के मध्य हुए युद्ध का वर्णन हैं ?
अ. करमचंद वंशोत्कीर्तन ग्रंथ
ब. कान्हड़देवे प्रबन्ध ग्रंथ
स. अमरकाव्य वंशावली ग्रंथ
द. हम्मीर ग्रन्थ
उत्त्तर : कान्हड़देवे प्रबन्ध ग्रंथ
कान्हड़देवे प्रबन्ध ग्रंथ में जालौर के वीर सोनगरा चौहान शासक कान्हड़देवे व अलाउदीन ख़िलजी के मध्य हुए युद्ध का वर्णन हैं। इसके रचयिता जालौर रियासत के शासक अख़ैराज सोनगरा के दरबारी कवि पद्मनाथ थे।
9. दलपति विजय द्वारा रचित ग्रंथ हैं ?
अ. हम्मीरायण
ब. खुमाण रासौ
स. अमरकाव्य वंशावली ग्रंथ
द. हम्मीर ग्रन्थ
उत्त्तर : खुमार रासौ
खुमार रासौ दलपति विजय द्वारा रचित ग्रंथ है। इस ग्रंथ में मेवाड़ के बप्पा रावल से लेकर महाराणा राजसिंह तक के मेवाड़ शासको का वर्णन हैं।
10. किस ग्रंथ में शक्तिसिंह का वर्णन हैं ?
अ. विरुद छतहरि
ब. हम्मीर रासौ
स. सगत रासौ
द. ढोला मारू का दूहा
उत्त्तर : सगत रासौ
सगत रासौ ग्रंथ में शक्तिसिंह का वर्णन हैं। शक्तिसिंह महाराणा प्रताप के छोटे भाई थे।इस ग्रंथ की रचना गिरधर आसिया द्वारा की गई हैं।यह ग्रंथ डिंगल भाषा में लिखा गया प्रमुख रासौ ग्रंथ हैं।
No comments:
Post a Comment