Tuesday, 23 February 2016

क्विज -56

राजस्थान सामान्य ज्ञान
1. अनूप पुस्तकालय कहा पर स्थित हैं ?
अ. बीकानेर
ब. जयपुर
स. जोधपुर
द. धौलपुर
उत्त्तर :बीकानेर
अनूप पुस्तकालय बीकानेर में स्थित हैं। अनूप पुस्तकालय पांडुलिपियों और पुस्तको के लिए प्रसिद्ध हैं।

2.  भरतपुर की स्थापना किसने की थी ?
अ. जयसिंह
ब. रामसिंह
स. बदनसिंह
द. दयालसिंह
उत्त्तर : बदनसिंह
भरतपुर की स्थापना जाट शासक बदनसिंह ने 18वीं शताब्दी में की थी। भरतपुर को राजस्थान का पूर्वी प्रवेशद्वार भी कहा जाता हैं।

3.  शिशुपाल वध ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
अ. रत्नाकर
ब. बाल्मीकि
स. माघ
द. दयानंद स्वामी
उत्त्तर : माघ
शिशुपाल वध ग्रंथ की रचना संस्कृत के प्रख्यात कवि माघ ने जालौर जिले के भीनमाल में थी।

4. महनसर पाद्दारो किसकी दुकानों के लिए प्रसिद्ध हैं ?
अ. कपडे की दुकान
ब. मिठाई की दुकान
स. सोने की दुकान
द. पान की दुकान
उत्त्तर : सोने की दुकान
महनसर पाद्दारो सोने की दुकानो के लिए प्रसिद्ध हैं। इन दुकानों का निर्माण हरचंद पोद्दार ने करवाया था।

5. रणकपुर जिले में स्थित हैं ?
अ.  सीकर
ब.  पाली
स. जयपुर
द. अलवर
उत्त्तर : पाली
रणकपुर पाली जिले मे स्थित हैं। रणकपुर जैन मन्दिरो के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। रणकपुर में मुख्य मन्दिर प्रथम तीर्थकर आदिनाथ (ऋषभदेव) का हैं।

6.  ऋषभदेव मन्दिर का निर्माण किसने करवाया था ?
अ. धरणशाह
ब. भामाशाह
स. बाबर
द. जहांगीर
उत्त्तर : धरणशाह
ऋषभदेव मन्दिर का निर्माण महाराणा कुंभा के शासनकाल ने सेठ धरणशाह ने 15वीं शताब्दी में करवाया था।इस मन्दिर में 1444 स्तंभ हैं।

7. कौनसे लोकदेवता का मेला सांप्रदायिक सद्भाव के प्रसिद्ध हैं ?
अ. गोगाजी
ब. तेजाजी
स. रामदेव जी
द. पोबा जी
उत्त्तर : रामदेव जी
लोकदेवता रामदेवजी का मेला सांप्रदायिक सद्भाव के प्रसिद्ध हैं। यह मेला भद्राप्रद शुक्ला द्वितीय से एकादशी तक लगता हैं।

8. सवाई माधोपुर शहर की स्थापना किसने की थी ?
अ. जयसिंह
ब. माधोसिंह
स. शत्रुशाल
द. रामसिंह
उत्त्तर : माधोसिंह
सवाई माधोपुर शहर की स्थापना जयपुर के शासक सवाई माधोसिंह ने की थी।

9. कौनसा दुर्ग हम्मीर चौहान की वीरता का साक्षी रहा हैं ?
अ. जयगढ़ दुर्ग
ब. मेहरानगढ़ दुर्ग
स. रणथंभौर दुर्ग
द. आमेर दुर्ग
उत्त्तर : रणथंभौर दुर्ग
रणथंभौर दुर्ग हम्मीर चौहान की वीरता का साक्षी रहा हैं। रणथंभौर दुर्ग सवाई माधोपुर में स्थित हैं।

10. किस किले में बैठकर दूर-दूर तक देखा जा सकता है, परन्तु शत्रु किले के निकट आने पर ही देख सकता हैं ?
अ. जयगढ़ का किला
ब. मेहरानगढ़ का किला
स. रणथंभौर का किला
द. आमेर का किला
उत्त्तर : रणथंभौर का किला
रणथंभौर किले की प्रमुख विशेषता यह हैं कि इस किले में बैठकर दूर-दूर तक देखा जा सकता है, परन्तु शत्रु किले के निकट आने पर ही कुछ देख सकता हैं।

No comments:

Post a Comment